फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two lakh rupees stolen by breaking bike trunk

Gorakhpur News: बाइक की डिकी तोड़कर दो लाख रुपये चोरी

Fri, 10 Nov 2023 01:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Two lakh rupees stolen by breaking bike trunk
चौरीचौरा के बुजुर्ग इन्हीं के नाती के ​डिकी से हुई है चोरी।
- चौरीचौरा इलाके में हुई घटना, दुकान पर खरीदारी करने गए थे बुजुर्ग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चौरीचौरा (गोरखपुर)। कस्बे में बृहस्पतिवार सुबह बाइक की डिकी तोड़कर चोर दो लाख रुपये लेकर फरार हो गए। थोड़ी देर बाद जानकारी होने के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच में जुटी है। हालांकि, बैंक का सीसीटीवी कैमरा खराब होने की वजह से पुलिस को रिकॉर्डिंग नहीं मिल पाई है।
जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के ग्राम बधाड के टोला सेमरहिया निवासी शिव पूजन प्रसाद मौर्या अपने नाती उमेश मौर्या के साथ बाइक से स्टेट बैंक की शाखा चौरीचौरा से बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे रुपये निकालने आए थे। शिव पूजन ने बताया कि वह खाते से दो लाख रुपये निकाल कर झोला में रखकर बाइक की डिकी में रखकर लॉक कर दिया। गांधी आश्रम के बाहर बाइक खड़ी कर कपड़ा खरीद रहे थे।
विज्ञापन

करीब 10 मिनट बाद कपड़ा खरीद कर बाइक के पास गए तो देखा कि डिकी टूटी हुई थी और उसमें रखा दो लाख रुपये व पासबुक गायब थे। घटना की सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक चितवन कुमार व चौकी इंचार्ज नागेन्द्र मणि ने बैंक से लेकर घटना स्थल तक का निरीक्षण किया। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि डिकी से रुपये चोरी होने की घटना हुई है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed