फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   two killed after Uncontrolled tanker collides with overbridge railing in Deoria

चालक को आई झपकी: अनियंत्रित टैंकर ओवरव्रिज के रेलिंग से टकराया, दो की मौत

Mon, 27 Dec 2021 02:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Mon, 27 Dec 2021 02:12 PM IST
विज्ञापन
two killed after Uncontrolled tanker collides with overbridge railing in Deoria
देवरिया में सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला।
देवरिया जिले के गौरी बाजार कस्बे में रेलवे ओवर ब्रिज पर सोमवार की भोर मे एक टैंकर अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गया। इसमें सवार पेट्रोल पंप मालिक के एक रिश्तेदार और खलासी की मौत हो गई। जबकि टैंकर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर केलिए रेफर कर दिया। जबकि दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद काफी समय तक ओवर ब्रिज पर आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन


गौरी बाजार थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी टैंकर चालक अनिल प्रसाद (55), खलासी रणजीत प्रसाद (18), बैतालपुर तेल डिपो से रविवार की शाम तेल भरे और पथरहट गांव निवासी हरिशंकर सिंह (55) सवार होकर गोरखपुर जनपद के कौड़ीराम स्थित एक पेट्रोल पंप पर डीजल लेकर गए थे। तेल उतारने के बाद वापस आ रहा थे।
विज्ञापन


इसी दौरान गौरीबाजार कस्बे में ओवर ब्रिज पर चढ़ते समय करीब साढे तीन बजे चालक को झपकी आ गई। जिसके कारण चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और रेलिंग से टकरा गया। वाहन में सवार पेट्रोल पंप मालिक के रिश्तेदार हरिशंकर नीचे गिर गए और टैंकर का पहिया उनके ऊपर चढ़ गया। जिससे घटनास्थल पर उनकी मौत हो गई। जबकि खलासी रणजीत प्रसाद को भी गंभीर चोट लगने से वाहन के केबिन में ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वही चालक अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। आवाज सुनकर आसपास के लोग और पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने अंदर फंसे घायल चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। एसओ अनिल पांडे ने बताया कि घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। सहयोग रहा कि वाहन नीचे नहीं गिरा नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed