फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two injured in uncontrolled car collision, serious

Gorakhpur News: अनियंत्रित कार की टक्कर से दो घायल, गंभीर

Fri, 08 Dec 2023 12:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Two injured in uncontrolled car collision, serious
- पीपीगंज इलाके में हुई घटना, पुलिस ने भर्ती कराया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जंगल कौड़िया। पीपीगंज थाना क्षेत्र के जंगल कौड़िया के जीरो पॉइंट के पास बृहस्पतिवार को सड़क किनारे खड़े दो लोगों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। दोनों को हालत गंभीर है।
जानकारी के मुताबिक, पीपीगंज से गोरखपुर की तरफ जा रहा था ऑटो जीरो पॉइंट के पास पंचर हो गया। ऑटो में सवार महिलाएं और पुरुष सड़क किनारे खड़े होकर पंचर की स्थिति देखने लगे। तभी पादरी बाजार, गोरखपुर निवासी उपेंद्र कुमार राव (एसआई, सिद्धार्थ नगर) की अनियंत्रित कार ने विनोद वर्मा (31) निवासी पीपीगंज और रामनाथ वर्मा (45) निवासी कूड़ाघाट को ठोकर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें विनोद वर्मा के कंधे की हड्डी टूट गई थी। वहीं, रामनाथ वर्मा के पैर की हड्डी दो जगह से टूट गई थी। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राॅली में ट्रेलर ने टक्कर मारी, चालक सुरक्षित
महावीर छपरा। बेलीपार थाना क्षेत्र के सेवई चौराहे पर सड़क के किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राॅली में पीछे से गिट्टी लदे ट्रेलर ने टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर ट्राॅली पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों वाहन चालक सुरक्षित बच गए। घटना के बाद ट्रेलर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed