फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two enumerators of Alhaddadpur got embroiled in a border dispute, officials resolved it.

Gorakhpur News: मतगणना के दौरान सीमा विवाद, झल्लाई प्रगणक बोली- मेरा नाम ड्यूटी से हटवाइए

Wed, 27 May 2026 02:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Two enumerators of Alhaddadpur got embroiled in a border dispute, officials resolved it.
सीमा विवाद में उलझे अलहदादपुर के दो प्रगणक, अधिकारियों ने सुलझाया
विज्ञापन

- नक्शा ओवर लैप होने के कारण आई विवाद की स्थिति


गोरखपुर। जनगणना में मकान गणना के दौरान सीमा विवाद भी होने लगा है। कुछ क्षेत्रों में नक्शा ओवर लैप होने के चलते दिक्कतें आ रही हैं। शहर के अलहदादपुर में मंगलवार को नगर निगम के जोन-दो के प्रगणक और सुपरवाइजर सीमा विवाद में उलझ गए। झल्लाई महिला प्रगणक ने कहा कि सर, मेरा नाम ड्यूटी से काट दिया जाए। जोनल इंचार्ज ने समझाकर मामले को सुलझाया।


नगर निगम के सभा कक्ष में जोन-दो की महिला प्रगणक जोन-दो के जोनल इंचार्ज ओम प्रकाश यादव के पास पहुंचीं और शिकायत की कि उनके क्षेत्र को जोन-दो के प्रगणक अपना बता रहे हैं। वे लोग उन्हें मकानों पर नंबर ही नहीं डालने दे रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दूसरे प्रगणक ने उनके क्षेत्र के मकानों पर नंबर डाल दिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर पहुंचे जेई ने दोनों प्रगणकों के एचएलबी नंबर को देखा और नक्शा की जांच की तो विवाद दूर हो गया।
विज्ञापन

---

प्रगणकों को नक्शा समझ में नहीं आ रहा था। इस कारण उन्हें अपने ब्लॉक की चौहद्दी स्पष्ट नहीं हुई। मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को उनकी सीमा बता दी गई।
ओम प्रकाश यादव, जोनल इंचार्ज, जोन-दो, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed