फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Two doors of the same house... property tax notice on both

Gorakhpur News: हद है! एक ही घर के दो दरवाजे...दोनों पर संपत्ति कर का नोटिस- नियमित भुगतान पर भी बकाएदार

Mon, 12 Aug 2024 12:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 12 Aug 2024 12:14 PM IST
सार

गोरखपुर में जीआईएस सर्वेक्षण के बाद घरों तक पहुंच रहे संपत्ति कर के नोटिस पर लोगों की आपत्ति का निस्तारण नगर निगम शिविर लगाकर कर रहा है। रविवार को जोन चार के जोनल कार्यालय पर शिविर आयोजित हुआ। शिविर में पहुंचे एक व्यक्ति की शिकायत थी कि उसके घर के दो दरवाजे हैं, उसके पास दोनों द्वार से जुड़ा नोटिस आ चुका है। परेशान होकर उसने आपत्ति दर्ज की।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Two doors of the same house... property tax notice on both
सुभाष नगर स्थित नगर निगम जोन चार में लगे जीआईएस निस्तारण कैंप में मेयर व नगर आयुक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर में जीआईएस सर्वेक्षण के बाद घरों तक पहुंच रहे संपत्ति कर के नोटिस पर लोगों की आपत्ति का निस्तारण नगर निगम शिविर लगाकर कर रहा है। रविवार को जोन चार के जोनल कार्यालय पर शिविर आयोजित हुआ। शिविर में पहुंचे एक व्यक्ति की शिकायत थी कि उसके घर के दो दरवाजे हैं, उसके पास दोनों द्वार से जुड़ा नोटिस आ चुका है। परेशान होकर उसने आपत्ति दर्ज की।
विज्ञापन


इसी तरह गोरखनाथ इलाके के रहने वाले मोहम्मद आरिफ के घर के दो दरवाजे हैं। बताया कि पीछे के दरवाजे पर एक जर्जर मकान है जिसमें कोई नहीं रहता। उसकी फोटो के साथ पिछले साल नोटिस आया था जिसके बाद उसने निगम में आपत्ति दर्ज की। अब दूसरे दरवाजे को लेकर नोटिस आया है। पहले उनका संपत्ति कर 288 रुपये आता था जो अब बढ़कर 1798 हो गया है।
विज्ञापन


आरिफ ने कहा कि उन्हें इससे कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन उन्होंने अपना संपत्ति कर नियमित जमा किया है फिर भी 5517 रुपये बकाया का बिल आ गया है। उन्होंने इसे ठीक करने और एक ही दरवाजे के अनुसार संपत्ति कर लेने का अनुरोध
विज्ञापन
विज्ञापन

किया। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर इसे ठीक करवाने का आश्वासन दिया है।

In Gorakhpur, Two doors of the same house... property tax notice on both
कैंप में शिकायतों को सूचीबद्ध करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

शिविर में आए भवन स्वामी नरसिंह प्रसाद गुप्ता भवन संख्या 2 पुराना गोरखपुर का पूर्व में 1,382 रुपये संपत्तिकर आता था। जीआईएस सर्वेक्षण में उन्हें 3,110 रुपये का बिल मिला। आपत्ति करने पर मेगा शिविर में 2,488 रुपये निर्धारित हो गया। इसी तरह भवन स्वामी हीरालाल सिन्धी का 3,732 रुपये का बिल आपत्ति के उपरांत 2,764, भवन स्वामी कृष्ण गोपाल श्रीवास्तव का बिल 2,710 रुपये से घट कर 1,770 रुपये निर्धारित हो गया।

58 आपत्तियों का निस्तारण
जोनल कार्यालय जोन-4 सुभाष नगर में जीआईएस आधारित संपत्तिकर के बिल की आपत्तियों के निस्तारण के लिए मेगा शिविर में 58 आपत्तियों का निस्तारण किया गया। बाकी 33 आपत्तियाें की जांच कर जल्द निस्तारण का आश्वासन मिला है। शिविर में आए लोग प्रसन्न थे क्योंकि तकरीबन सभी के जीआईएस आधारित नोटिस रिवाइज हो गए थे।

शिविर में 20 भवन स्वामियों ने 57,587 रुपये संपत्तिकर मौके पर ही जमा किया। शिविर में मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव एवं नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल भी पहुंचे। उन्होंने शिकायत लेकर आए लोगों से बात की। शिविर में जोनल अधिकारी अविनाश प्रताप सिंह, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय, कर अधीक्षक विपुल विक्रम राय एवं समस्त राजस्व निरीक्षक व कर निरीक्षक आदि उपस्थित रहे।

हुमांयूपुर उत्तरी के अरुण जायसवाल ने बताया कि पहले हमारा संपत्ति कर 692 रुपये प्रतिवर्ष आता था, लेकिन जीआईएस सर्वेक्षण के बाद यह बढ़कर 3178 रुपये हो गया है। साल भर पहले इसका नोटिस आया था। शिविर में मौके का निरीक्षण कर इसे निर्धारित करने का आश्वासन मिला है।

सूर्य विहार कॉलोनी के अशोक जायसवाल ने बताया कि हमारा संपत्ति कर अक्तूबर 2023 तक का 2996 रुपये जमा था। अप्रैल तक का 3116 रुपये था, लेकिन अब नया बिल 5731 रुपये का आ गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed