फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   two died, two injured in road accident

बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत, दो घायल

Thu, 17 Sep 2020 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
two died, two injured in road accident
बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत, दो घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार की देर शाम बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया।

कोतवाल रवींद्र कुमार के मुताबिक कोतवाली इलाके के धौरहरा गांव निवासी 42 वर्षीय दिनेश कुमार और 52 वर्षीय सुरेश यादव एक बाइक से ख़लीलाबाद से घर लौट रहे थे। रात करीब पौने आठ बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर उनकी बाइक की गोरखपुर की ओर से गुजर रहे बस्ती के मुंडेरवा इलाके के जमोहरा गांव निवासी 30 वर्षीय मोहम्मद फैजुल्लाह और 23 वर्षीय अशरफ की बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में चारों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचवाया। वहां डॉक्टरों ने धौरहरा गांव निवासी दिनेश और सुरेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे बाइक सवार घायल अशरफ और फैजुल्लाह का उपचार चल रहा है। सूचना पर धौरहरा गांव के प्रधान और तमाम ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। गांव के दो लोगों की मौत से सभी गमगीन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed