{"_id":"62034a563cb4df4f0239d836","slug":"two-died-in-gorakhpur-29-newly-found-corona-infected","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ रहा है मौत का आंकड़ा: गोरखपुर में दो की मौत, 29 नए मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ रहा है मौत का आंकड़ा: गोरखपुर में दो की मौत, 29 नए मिले कोरोना संक्रमित
Wed, 09 Feb 2022 10:30 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 09 Feb 2022 10:30 AM IST
सार
सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि पहली लहर से लेकर अब तक 66,363 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 64,949 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। 857 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
कोरोना के मामले
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण के मामले अब कम होते जा रहे हैं। लेकिन, मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में भर्ती कुशीनगर के दो संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। इसमें एक 75 वर्षीय महिला और 58 वर्ष का पुरुष शामिल था।
विज्ञापन
वहीं, कोरोना के 29 नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों में तीन बच्चे, एक बालिका और कई बुजुर्ग शामिल हैं। राहत की बात यह है कि 111 लोगों ने कोरोना को मात दी है। इसके बाद से सक्रिय मरीजों की संख्या 557 हो गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बड़हलगंज में चार साल की बच्ची, कृष्णानगर में आठ साल का बालक, पाली में पांच साल का बच्चा, कौड़ीराम में 12 साल की बालिका संक्रमित मिली है। इनके अलावा गोलघर के प्रतिष्ठित आभूषण के शोरूम का कर्मचारी, शहर के एक बड़े अस्पताल का एक कर्मी, बशारतपुर में एक ही परिवार के दो लोग, अली नगर में 70 साल का बुजुर्ग, खोराबार में 85, सिघाड़िया में 70 और राजेंद्रनगर में 76 साल के बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि पहली लहर से लेकर अब तक 66,363 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 64,949 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। 857 की मौत हो चुकी है। उन्होंने लोगों से कोरोना का टीका लगवाने की अपील की है।