फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two death and 76 new corona positive got in maharajganj

महराजगंज में मिले 76 नए कोरोना पॉजिटिव, दो की मौत

Fri, 18 Sep 2020 06:29 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Fri, 18 Sep 2020 06:29 PM IST
विज्ञापन
Two death and 76 new corona positive got in maharajganj
Corona - फोटो : PTI
कोराना के मामले में दिन-प्रतिदिन बढ़ोत्तरी हो रही है। शुक्रवार को भी जिले में कोरोना से कुल दो मौत हुई है, जबकि कुल 76 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। तीन लोग डिस्चार्ज भी हुए हैं। जिले में अब तक कोरोना के कुल 4567 मामले सामने आए हैं जिसमें 3512 सक्रिय मामले हैं। वहीं 968 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं। अब तक 62 लोगों की कोरोना से जान भी जा चुकी है।
विज्ञापन


उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि शुक्रवार को 3152 नमूनों की जांच हुई जिसमें से 2355 की रिपोर्ट निगेटिव आई। जिले में अब तक 81700 लोगों की जांच की जा चुकी है। 2544 लोग होम आइसोलेसन में हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को पॉजिटिव मिले मरीजों में लक्ष्मीपुर व धानी, नौतनवां व अन्य जगहों के चार-चार, सदर के 16, सिसवां के सात, निचलौल व मिठौरा के तीन-तीन, घुघली व बृजमनगंज के दो-दो, परतावल के 17, पनियरा के एक तथा फरेंदा के नौ लोग  शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समरधीरा में 83 ने कराई जांच
लक्ष्मीपुर क्षेत्र के समरधीरा बाजार पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर सीएचसी लक्ष्मीपुर की टीम द्वारा शुक्रवार को कुल 83 लोगों की कोरोना की जांच हुई जिसमें से तीन लोग संक्रमित मिले। लक्ष्मीपुर के अधीक्षक डॉ. दिवाकर राय ने बताया की शुक्रवार को आरटीपीसीआर विधि से कुल 83 लोगों का नमूना लिया गया, जिसमें से तीन पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed