फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   two dead and one injured in road accident at gorakhpur

गोरखपुर में सड़क हादसा: फोरलेन पर ट्रक खड़ी कर खलासी बदल रहा था टायर, पीछे से आ रही ट्रक ने कुचला, दो की मौत

Tue, 03 Aug 2021 09:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 03 Aug 2021 09:00 PM IST
सार

 खोराबार इलाके के जगदीपुर फोरलेन पर हुआ हादसा, घायल को भर्ती कराया गया

विज्ञापन
two dead and one injured in road accident at gorakhpur
गोरखपुर में सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के खोराबार इलाके के जगदीशपुर से बाघागाढ़ा की ओर जाने वाली लेन पर सोमवार की देर रात दो ट्रकों में टक्कर हो गई। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


हादसे में मोहाली पंजाब के डेरावासी निवासी अजय कुमार (46) और मध्य प्रदेश के खरगोन के कसरवान निवासी पदम (45) के रूप में हुई है। घायल रायबरेली के 26 वर्षीय राहुल कुमार को भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, खोराबार थाना क्षेत्र के कुरमौल गांव के समीप फोरलेन पर जगदीशपुर से बाघागाड़ा की ओर जाने वाली लेन में ट्रक के टायर खराब होने के कारण ट्रक खड़ी थी।
विज्ञापन


ट्रक का खलासी टायर खोल रहा था। इस दौरान पीछे से आ रही ट्रक ने खड़ी ट्रक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बारे में मृतक और घायल के घरवालों को पुलिस ने सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed