{"_id":"6109608801afd974926322b6","slug":"two-dead-and-one-injured-in-road-accident-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में सड़क हादसा: फोरलेन पर ट्रक खड़ी कर खलासी बदल रहा था टायर, पीछे से आ रही ट्रक ने कुचला, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में सड़क हादसा: फोरलेन पर ट्रक खड़ी कर खलासी बदल रहा था टायर, पीछे से आ रही ट्रक ने कुचला, दो की मौत
Tue, 03 Aug 2021 09:00 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 03 Aug 2021 09:00 PM IST
सार
खोराबार इलाके के जगदीपुर फोरलेन पर हुआ हादसा, घायल को भर्ती कराया गया
विज्ञापन
गोरखपुर में सड़क हादसा।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के खोराबार इलाके के जगदीशपुर से बाघागाढ़ा की ओर जाने वाली लेन पर सोमवार की देर रात दो ट्रकों में टक्कर हो गई। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
हादसे में मोहाली पंजाब के डेरावासी निवासी अजय कुमार (46) और मध्य प्रदेश के खरगोन के कसरवान निवासी पदम (45) के रूप में हुई है। घायल रायबरेली के 26 वर्षीय राहुल कुमार को भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, खोराबार थाना क्षेत्र के कुरमौल गांव के समीप फोरलेन पर जगदीशपुर से बाघागाड़ा की ओर जाने वाली लेन में ट्रक के टायर खराब होने के कारण ट्रक खड़ी थी।
ट्रक का खलासी टायर खोल रहा था। इस दौरान पीछे से आ रही ट्रक ने खड़ी ट्रक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बारे में मृतक और घायल के घरवालों को पुलिस ने सूचना दे दी है।