{"_id":"5fc79aa38ebc3e9ba53028fd","slug":"two-corona-positives-found-in-maharajganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज में मिले दो कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मरीज बचे हैं 31","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज में मिले दो कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मरीज बचे हैं 31
Wed, 02 Dec 2020 07:16 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 02 Dec 2020 07:16 PM IST
विज्ञापन
Covid 19
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज जिले में बुधवार को दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। वहीं पहले से संक्रमित 12 लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है। अब तक जिले में कोरोना से 5696 लोग संक्रमित हो चुके हैं। सक्रिय केस 31 हैं। 5676 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक कोरोना से 89 लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि बुधवार को 2424 सैंपल की जांच में दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं स्वस्थ होने वालों की संख्या ज्यादा है। अब तक जिले में 24,8189 सैंपल की जांच हो चुकी है। लोगों से अपील है कि मास्क का इस्तेमाल करते हुए सामाजिक दूरी बनाए रखें।
विज्ञापन
एंबुलेंस सेवा में तैनात कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
महराजगंज अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि एंबुलेंस में तैनात कर्मियों पर मरीजों की रक्षा करने की अहम जिम्मेदारी होती है। जेई-एईएस के मामलों में बुखार होना अत्यंत घातक है। यदि बीमार लोगों को नियमित तौर पर बुखार आ रहा है तो उन्हें नजदीकी इंसेफेलाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर (इटीसी केंद्र) पर भर्ती कराया जाए।
वह बुधवार को सदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस कर्मियों के पहले व दूसरे बैच के प्रशिक्षण के दौरान विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिले की 276 एंबुलेंस चालकों व कर्मियों को पांच बैच में प्रशिक्षित किया जाना है। प्रत्येक बैच में दो पालियों में 30-30 एंबुलेंस चालकों को बुलाया गया है।
चिकित्सक डॉ. राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि एंबुलेंस चालक स्वास्थ्य केंद्र अथवा इटीसी केंद्र पहुंचाने वाले मरीजों की जांच अवश्य कराना सुनिश्चित करें। इससे जहां उनकी बीमारी का पता चल सकेगा, वहीं समय से बेहतर इलाज भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि मरीजों व उनके परिजनों को स्वच्छता बनाए रखने तथा स्वच्छ पेयजल का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने को भी कहा। इस दौरान हरेंद्र मिश्रा, एंबुलेंस चालक व अन्य कर्मी मौजूद रहे।