{"_id":"5edf89b08ebc3e43425269f3","slug":"two-corona-positive-got-in-sant-kabir-nagar-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर में मिले 2 और कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव केस हुए 86","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर में मिले 2 और कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव केस हुए 86
Tue, 09 Jun 2020 06:38 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 09 Jun 2020 06:38 PM IST
विज्ञापन
यूपी में कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर में मंगलवार को आई रिपोर्ट में जिले में दो और कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। अब तक 154 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। इसके साथ ही सात संक्रमित की मौत हो चुकी है। 86 लोग एक्टिव है। जबकि 68 लोग ठीक होकर घर जा चुके है। जिले में 15 जगह हॉट स्पॉट बना हुआ है।
विज्ञापन
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि मंगलवार को रिपोर्ट आई है। जिसमें दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। यह दोनों मुबंई से आए थे। इसमें बखिरा क्षेत्र के भैंसठ गांव का रहने वाला 32 वर्षीय युवक एक जून को मुबंई से आया था और उसे खांसी आ रही थी। उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। वह घर पर ही क्वारंटीन था।
विज्ञापन
मंगलवार को उसकी पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। उसके संपर्क में आने वाले चार लोगों का भी सैंपल मंगलवार को लिया गया है। जबकि दूसरा केस हैंसर क्षेत्र के जिगिना गांव का है। यहां का 29 वर्षीय युवक 31 मई को मुबंई से आया था। उसे भी बुखार और खांसी आ रही थी। सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
दोनों पॉजिटिव मरीजों को सीएचसी खलीलाबाद के एलवन अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। अपर सीएमओ ने बतायाकि जिले में अब तक 154 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। इसके साथ ही सात संक्रमित की मौत हो चुकी है। 86 लोग एक्टिव है। जबकि 68 लोग ठीक होकर घर जा चुके है। जिले में 15 जगह हॉट स्पॉट बना हुआ है।