{"_id":"61e041aeeb76de1829538061","slug":"two-bike-riders-caught-with-rs-16-lakh-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: गोरखपुर में 16 लाख रुपये के साथ पकड़े गए दो बाइक सवार, आयकर विभाग को दी गई सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: गोरखपुर में 16 लाख रुपये के साथ पकड़े गए दो बाइक सवार, आयकर विभाग को दी गई सूचना
Thu, 13 Jan 2022 08:43 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 13 Jan 2022 08:43 PM IST
सार
500 रुपये की 32 गड्डी कहां से आई, संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। रुपये जब्त कर आयकर विभाग को दी गई सूचना।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर गगहा थाना गेट पर चेकिंग के दौरान बुधवार की रात बाइक सवार दो लोगों को 16 लाख रुपये के साथ पकड़ा गया। दोनों ने पहले तो खुद को व्यापारी का कर्मचारी बताया। लेकिन, गहराई से पूछताछ में वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाये। इसके बाद औपचारिक रूप से रुपये जब्त कर, आयकर विभाग को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
युवकों की पहचान गगहा के छपरा गांव निवासी प्रकाश यादव और इंद्रजीत यादव के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, एसएसटी में शामिल एडीओ पंचायत संजय पांडेय के साथ गगहा पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक नजर आए, पुलिस वालों को देखकर भागने का प्रयास किया। जिनको रोककर तलाशी ली गई तो पिट्ठू बैग से 500-500 की कुल 32 गड्डी, कुल 16 लाख रुपए मिले।
विज्ञापन
आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण इतने रुपयों के संबंध में जानकारी मांगी गई तो वे कोई जानकारी उपलब्ध नहीं करा सके। चूंकि, 10 लाख से ऊपर की बरामदगी होने पर इनकम टैक्स विभाग को सूचना देनी होती है, लिहाजा इसके संबंध में इनकम टैक्स विभाग को सूचना दिया गया है। रुपये थाने में लाकर दाखिल कर दी गए।
विज्ञापन