फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two bike riders caught with Rs 16 lakh in Gorakhpur

UP Election 2022: गोरखपुर में 16 लाख रुपये के साथ पकड़े गए दो बाइक सवार, आयकर विभाग को दी गई सूचना

Thu, 13 Jan 2022 08:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 13 Jan 2022 08:43 PM IST
सार

500 रुपये की 32 गड्डी कहां से आई, संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। रुपये जब्त कर आयकर विभाग को दी गई सूचना।

विज्ञापन
Two bike riders caught with Rs 16 lakh in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : pixabay

विस्तार

गोरखपुर गगहा थाना गेट पर चेकिंग के दौरान बुधवार की रात बाइक सवार दो लोगों को 16 लाख रुपये के साथ पकड़ा गया। दोनों ने पहले तो खुद को व्यापारी का कर्मचारी बताया। लेकिन, गहराई से पूछताछ में वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाये। इसके बाद औपचारिक रूप से रुपये जब्त कर, आयकर विभाग को सूचना दी गई है।

विज्ञापन


युवकों की पहचान गगहा के छपरा गांव निवासी प्रकाश यादव और इंद्रजीत यादव के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, एसएसटी में शामिल एडीओ पंचायत संजय पांडेय के साथ गगहा पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक नजर आए, पुलिस वालों को देखकर भागने का प्रयास किया।  जिनको रोककर तलाशी ली गई तो पिट्ठू बैग से 500-500 की कुल 32 गड्डी, कुल 16 लाख रुपए मिले।
विज्ञापन


आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण इतने रुपयों के संबंध में जानकारी मांगी गई तो वे कोई जानकारी उपलब्ध नहीं करा सके। चूंकि, 10 लाख से ऊपर की बरामदगी होने पर इनकम टैक्स विभाग को सूचना देनी होती है, लिहाजा इसके संबंध में इनकम टैक्स विभाग को सूचना दिया गया है। रुपये थाने में लाकर दाखिल कर दी गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed