फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two accused from Deoria arrested in laborer murder case

Gorakhpur News: मजदूर हत्याकांड में देवरिया के दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 29 May 2024 03:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Two accused from Deoria arrested in laborer murder case
फोटो
विज्ञापन

- झंगहा क्षेत्र के ईंट भट्ठे पर 26 मई की देर रात हुई थी हत्या
- मजाक करने पर दो साथियों ने ही कर दिया था हमला

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। झंगहा थाने की पुलिस ने ईंट भट्ठे पर मजूदर की हत्या के दो आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। कोल्हुआ ईंट भट्ठे पर मजाक करने पर मजदूर के दो साथियों ने ही मिलकर उसे पीट दिया था, जिससे वह अचेत हो गया। इसके बाद उसे देवरिया के गौरी बाजार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।

मृतक की पत्नी सावित्री के तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर झंगहा पुलिस ने देवरिया बहरज पलिया निवासी कंचन प्रसाद और शिवा कुमार को गिरफ्तार किया है। इनके पास से घटना में प्रयुक्त एक बांस का व एक लकड़ी का डंडा बरामद किया है।
विज्ञापन


-------
इस वजह से हुई थी हत्या
देवरिया जिले के मदनपुर थानाक्षेत्र स्थित कोरया गांव के रामआधार झंगहा के कोल्हुआ (बैजूडीहा) स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। इसी भट्ठे पर देवरिया जिले के बरहज थानाक्षेत्र स्थित पलिया गांव के कंचन प्रसाद व शिवा भी काम करते हैं। कुछ दिन पहले कंचन की बहन ने घर से भागकर प्रेम विवाह कर लिया।इस बात को लेकर रामआधार अक्सर कमेंट करता था। रविवार की रात में 11 भोजन करने के बाद ईंट भट्ठे पर टहल रहे रामआधार ने बातचीत के दौरान कंचन पर इस बात को लेकर कमेंट कर दिया। इसको लेकर कहासुनी होने के बाद उनमें मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला बढ़ने पर कंचन ने अपने साथी शिवा के साथ मिलकर रामआधार को पीट दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed