फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two accused arrested in attempted murder case.

Gorakhpur News: हत्या की कोशिश के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 15 Jun 2026 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 15 Jun 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in attempted murder case.
कैंपियरगंज। पुलिस ने हत्या की कोशिश के एक मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लोहे का संबल और तीन लकड़ी के डंडे बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, नौ जून को पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने एकराय होकर वादी के भाई और पुत्र पर जानलेवा हमला कर दिया था। आरोपियों ने लाठी-डंडों और लोहे की खंती से हमला कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पीड़ित की तहरीर पर थाने में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी अभिषेक और रामसमुझ निवासी अलगटपुर टोला महुआरी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का संबल और तीन लकड़ी के डंडे बरामद किए गए। सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed