फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two accused arrested for robbing ATM cards and withdrawing money

गोरखपुर: एटीएम कार्ड लूटकर रुपये निकालने के दो आरोपी गिरफ्तार, नेपाल में करते थे कारोबार

Mon, 18 Apr 2022 11:56 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 18 Apr 2022 11:56 AM IST
सार

पुलिस के अनुसार धर्मेंद्र यादव पर खजनी थाने में लूट के दो केस तो संजय पर लूट व दुष्कर्म के तीन केस दर्ज हैं।

विज्ञापन
Two accused arrested for robbing ATM cards and withdrawing money
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर में एटीएम कार्ड लूटकर रुपये निकालने के दो आरोपियों को रविवार को खजनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने एक महिला से चेन लूट की भी वारदात की थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि लूटी गई चेन को नेपाल में ले जाकर बेचे थे। आरोपियों के पास से पुलिस ने चार एटीएम कार्ड, छह हजार रुपये नकद बरामद किया।

विज्ञापन

 
आरोपियों की पहचान खोराबार के जंगल रामलखना के महुअवारी टोला निवासी धर्मेंद्र यादव और संजय कुमार निषाद के रूप में हुई है। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए बदमाशों के बारे में जानकारी दी। एसपी ने बताया कि एटीएम पर संतोष, विनीत कुमार जायसवाल, संजय के नाम प्रिंट थे।
विज्ञापन


दोनों ने बताया कि उनका एक गिरोह है, जो एक साथ मिलकर अलग-अलग स्थानों पर जाकर हेलमेट लगाकर लूट करते है। वहीं, उनका गिरोह एटीएम पर जाकर धोखे से लोगों का एटीएम बदल देते है। उनका पिन देख लेते हैं। उसके बाद उन्हीं कार्डों से हमलोग रुपये निकाल लेते हैं। यदि एटीएम कार्ड झांसे से लेने में समस्या होती है तो उसे जबरन छीन लेते हैं और बाइक से फरार हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को छीना था एटीएम कार्ड

पुलिस के अनुसार, दोनों ने शनिवार यानी 16 अप्रैल को एसबीआई एटीएम खजनी से एक व्यक्ति का पहले उसका पिन जान लिया। फिर बाद में उसका एटीएम कार्ड छीनकर मोटर साइकिल से भाग गये थे। वहीं, दोनों ने सहसी पुलिया के पास से पहले मंदिर के पास एक महिला से सोने की चेन छीन ली थी। जो नेपाल में ले जाकर 40 हजार में बेच दी थी। पुलिस के अनुसार धर्मेंद्र यादव पर खजनी थाने में लूट के दो केस तो संजय पर लूट व दुष्कर्म के तीन केस दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed