फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   TTE suspended for taking money from passenger in exchange for seat

Gorakhpur News: यात्री से सीट के बदले रुपये लेने के आरोप में टीटीई निलंबित

Thu, 22 Aug 2024 04:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
TTE suspended for taking money from passenger in exchange for seat
गोरखपुर। एक रेल यात्री को रुपये लेकर सीट उपलब्ध कराने के आरोप में डीआरएम लखनऊ ने टीटीई को निलंबित कर दिया है। मामले की विभागीय जांच भी शुरू करा दी गई है। घटना तीन अगस्त को गोरखपुर से जाने वाली एलटीटी एक्सप्रेस में हुई।
विज्ञापन

गोरखपुर से लखनऊ के बीच यात्रा के दौरान एक टीटीई ने एक यात्री से सीट के बदले रुपये ले लिए। ट्रेन जब झांसी पहुंची तो दूसरे टीटीई ने टिकट दिखाने को कहा। इस पर यात्री ने बताया कि उसने गोरखपुर में टीटीई को जो रुपये दिए थे, उसके बदले रसीद नहीं मिली है। टीटीई ने इसकी जानकारी वरिष्ठ अफसरों को दी, जिसकी जांच कराई गई। बताया जाता है कि जांच शुरू होने पर टीटीई ने पेटीएम से यात्री को रुपये वापस कर दिए। रुपये लेने का आरोप सही पाए जाने पर टीटीई को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे में 16 दिसंबर को लगेगी पेंशन अदालत

रेलवे बोर्ड के निर्देश पर पेंशनरों की शिकायतों के निस्तारण के लिए 16 दिसंबर को पेंशन अदालत का आयोजन होगा। रेलवे अधिकारी क्लब में यह आयोजन किया जाएगा। इसमें अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए पेंशनर या पारिवारिक पेंशनर अपना प्रतिवेदन सभी प्रपत्रों सहित तीन प्रतियों में देंगे। इसे जिस कार्यालय से समापक भुगतान प्राप्त किया गया था, उस कार्यालय में 31 अक्तूबर तक जमा करना होगा। इन्हीं प्रतिवेदनों पर सुनवाई कर निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed