{"_id":"5f095b97b8f7f25ad96026e0","slug":"trucks-stuck-in-pits-on-under-construction-forelane-at-gorakhpur-varanasi-national-highway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बारिश का कहर: निर्माणाधीन फोरलेन पर गड्ढों में फंसे ट्रक, आवागमन बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश का कहर: निर्माणाधीन फोरलेन पर गड्ढों में फंसे ट्रक, आवागमन बाधित
Sat, 11 Jul 2020 11:56 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 11 Jul 2020 11:56 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीती रात में बेलीपार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जंगल दिर्घन सिंह के पास सड़क की खुदाई कर गिट्टी मिट्टी डालकर छोड़ा गया है। जो लगातार हो रही बरसात में बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गया है। ऐसे में यहां से वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
बता दें कि बारिश के पानी से निर्माणाधीन फोरलेन पर गड्ढों में शुक्रवार की देर रात खराब हुए रोडवेज बस के साथ ही ट्रक का पहिया भी धंस गया, जिससे राजमार्ग पर बड़े वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया। जिसके कारण भारी वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन
Trending Videos
गोरखनाथ रोड और मेडिकल कॉलेज रोड पर परेशानी
Gorakhnath Road
- फोटो : अमर उजाला।
निर्माणाधीन फोरलेन के किनारे बन रहे नाले की वजह से गोरखनाथ रोड और मेडिकल कॉलेज रोड पर लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सबसे ज्यादा परेशानी मेडिकल कॉलेज रोड के दोनों ओर की कॉलोनियों के लोगों को हो रही है। मुख्य नाले के ऊंचा होने के कारण पानी का बहाव ठप हो गया है।