{"_id":"6257dedb4e0e4a4b3e393b98","slug":"trial-going-on-for-admission-in-residential-sports-hostels-and-central-training-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर: कम आए खिलाड़ी तो ट्रायल स्थगित, अब 18 से होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर: कम आए खिलाड़ी तो ट्रायल स्थगित, अब 18 से होगा
Thu, 14 Apr 2022 02:14 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 14 Apr 2022 02:14 PM IST
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट कॉलेज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल निदेशालय के अधीन प्रदेश के विभिन्न खेलों के आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश एवं केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए चल रहे जिला और मंडल स्तरीय ट्रायल को स्थगित कर दिया गया है। अब जिला स्तरीय ट्रायल 18-21 अप्रैल और मंडल स्तरीय ट्रायल 23-27 अप्रैल तक रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा।
विज्ञापन
आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश के लिए ट्रायल की शुरूआत 11 अप्रैल से प्रारंभ हुई थी। तीन दिनों तक चले ट्रायल में खिलाड़ियों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। इसके बाद खेल निदेशालय ने ट्रायल को स्थगित कर दिया है। दोबारा ट्रायल 18 अप्रैल से होंगे।
विज्ञापन
जिला स्तरीय ट्रायल में 12 वर्ष से कम तो मंडल स्तरीय ट्रायल में 15 वर्ष से कम उम्र के खिलाड़ी शामिल हो सकेंगे। ट्रायल का विस्तृत कार्यक्रम क्षेत्रीय खेल कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिया गया है।
विज्ञापन
घोषित कार्यक्रम के अनुसार 18-21 अप्रैल तक जिमनास्टिक, तैराकी, कुश्ती, हॉकी, वॉलीबाल, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, क्रिकेट, कबड्डी, बॉस्केटबाल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स बालक-बालिका, बॉक्सिंग, जूडो केवल बालक, हैंडबाल- बालक बालिका वर्ग का जिला स्तरीय ट्रायल होगा। इसके बाद 23-27 अप्रैल तक मंडल स्तरीय ट्रायल होगा।