{"_id":"6ac56b2e9f21b839c202a714","slug":"transformer-failure-in-shahpur-power-out-for-200-homes-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1476239-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शाहपुर में ट्रांसफाॅर्मर खराब, 200 घरों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शाहपुर में ट्रांसफाॅर्मर खराब, 200 घरों की बिजली गुल
विज्ञापन
गोरखपुर। शाहपुर के आदित्यपुरी इलाके में सोमवार रात करीब 11 बजे 400 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब होने से करीब 200 घरों की बिजली गुल हो गई। पूरी रात बिजली नहीं आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह बिजली न होने के कारण घरों में पानी की समस्या भी खड़ी हो गई। कई लोगों के इन्वर्टर भी जवाब दे गए।
बिजली गुल होने के बाद स्थानीय लोगों ने उपकेंद्र पर फोन कर सूचना दी। बिजली कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर ट्रांसफार्मर ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन खराबी दूर नहीं हो सकी। उपभोक्ता अभिषेक ने बताया कि रातभर बिजली नहीं होने से काफी परेशानी हुई। सुबह पानी के लिए भी दिक्कत उठानी पड़ी। उपभोक्ता अजय ने बताया कि रात में फाल्ट होने के बाद बिजली चली गई थी, लेकिन रात में आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। सुबह करीब 11 बजे बिजली आई।
शाहपुर के एसडीओ वीके जायसवाल ने बताया कि आदित्यपुरी में 400 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। जेई को ट्रांसफार्मर बदलने के निर्देश दिए गए थे। इसे बदलने में कुछ देर हो गई। मंगलवार सुबह 10:45 बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
-- -- -