फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Train will run on January 4 to visit seven Jyotirlingas

IRCTC: सात ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराने चार जनवरी को रवाना होगी ट्रेन, आधे से ज्यादा सीटें हो चुकी हैं बुक

Sun, 12 Dec 2021 01:47 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 12 Dec 2021 01:47 AM IST
सार

मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि चार जनवरी को गोरखपुर से चलने वाली ट्रेन से यात्रा करने के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Train will run on January 4 to visit seven Jyotirlingas
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : शटरस्टॉक्स

विस्तार

सोमनाथ, ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर सहित सात ज्योतिर्लिंगों का दर्शन के साथ गुजरात व महाराष्ट्र के पर्यटक स्थलों का भ्रमण कराने के लिए चार जनवरी को गोरखपुर से ट्रेन चलेगी। ट्रेन में कुल 12 कोच लगाए जाएंगे। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर पूरा शेड्यूल उपलब्ध है। ट्रेन में बुकिंग भी शुरू हो गई है।

विज्ञापन


इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (आईआरसीटीसी) की विशेष ट्रेन चार जनवरी को चलेगी और 16 जनवरी को वापस आएगी। टूर पैकेज में 12 रात्रि एवं 13 दिन का पैकेज है। यात्रा के लिए प्रति व्यक्ति 12285 रुपये है। ट्रेन गोरखपुर से रवाना होकर देवरिया, बेल्थरा, मऊ, वाराणसी, भदोही, जंगही और प्रयागराज के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन


ट्रेन के सभी कोच स्लीपर के होंगे। स्थानीय यात्राएं बसों के माध्यम से पूरी कराई जाएंगी। नाश्ता और भोजन शाकाहारी होगा। मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि चार जनवरी को गोरखपुर से चलने वाली ट्रेन से यात्रा करने के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। कुल 798 सीटें हैं जिसमें 400 से ज्यादा सीटें बुक हो चुकी हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां करें संपर्क

प्रयागराज- 8287930932/7081586383
गोरखपुर- 8595924273/8595924297,
लखनऊ- 8287930909/8287930922/8287930916

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed