फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Train will go with economy coach on October 30

गोरखपुर: 30 अक्तूबर को इकोनॉमी कोच के साथ जाएगी ट्रेन, यशवंतपुर स्पेशल पहली ट्रेन होगी जिसमें कोच लगेगा

Wed, 29 Sep 2021 02:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 29 Sep 2021 02:31 PM IST
सार

रेल प्रशासन के मुताबिक 02511/02512 गोरखपुर-कोचूवेली-गोरखपुर, 02589/02590 गोरखपुर-सिकंदराबाद-गोरखपुर एवं 02591/02592 गोरखपुर-यशवंतपुर-गोरखपुर स्पेशल में एक-एक इकोनॉमी कोच लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
Train will go with economy coach on October 30
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : twitter

विस्तार

गोरखपुर से तीन ट्रेनों में इकोनॉमी कोच लगाई जाएगी। इकोनॉमी कोच लगाकर पहली ट्रेन गोरखपुर-यशवंतपुर स्पेशल 30 अक्तूबर को रवाना होगी। रेल प्रशासन ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है। इकोनॉमी कोच में 72 की जगह अब 83 बर्थ उपलब्ध होने के साथ ही यह किफायती भी होगी। इसका किराया भी कम लगेगा।

विज्ञापन


रेल प्रशासन के मुताबिक 02511/02512 गोरखपुर-कोचूवेली-गोरखपुर, 02589/02590 गोरखपुर-सिकंदराबाद-गोरखपुर एवं 02591/02592 गोरखपुर-यशवंतपुर-गोरखपुर स्पेशल में एक-एक इकोनॉमी कोच लगाए जाएंगे। इन ट्रेनों की रेक संरचना में बदलाव किया गया है। संशोधित रेक संरचना के अनुसार कुल 18 कोच लगेंगे।
विज्ञापन


02511 गोरखपुर-कोचूवेली स्पेशल में गोरखपुर से 31 अक्तूबर से तथा 02512 कोचूवेली-गोरखपुर स्पेशल में कोचूवेली से 03 नवंबर से, 02589 गोरखपुर-सिकंदराबाद स्पेशल में गोरखपुर से 03 नवंबर से तथा 02590 सिकंदराबाद-गोरखपुर स्पेशल में सिकंदराबाद से 04 नवंबर से, 02591 गोरखपुर-यशवंतपुर स्पेशल में गोरखपुर से 30 अक्तूबर से तथा 02592 यशवंतपुर-गोरखपुर स्पेशल में यशवंतपुर से 01 नवंबर से संशोधित संरचना वाले रेक लगेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed