{"_id":"5e177ff98ebc3e87d53c4de8","slug":"traffic-rules-gorakhpur-gorakhpur-city-news-gkp3365989120","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक सिग्नल फॉलो करने की आदत डाल लीजिए, वरना कानून बख्शने के मूड में नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक सिग्नल फॉलो करने की आदत डाल लीजिए, वरना कानून बख्शने के मूड में नहीं
Fri, 10 Jan 2020 12:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 12:02 PM IST
विज्ञापन
सिग्नल जंप करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
सिग्नल जंप करते ही ई-चालान की तैयारी पुलिस ने शुरू कर दी है, लेकिन शहरी अब भी बेखबर बने हुए हैं। पुलिस की ओर से शहरवासियों को ट्रैफिक सिग्नल फॉलो करने की आदत डलवाने के लिए काली मंदिर, गोलघर में दो घंटे सुबह (दस से बारह बजे) तक मुस्तैदी दिखाई। कड़ाई से पालन कराया तो लोग रुके और रेड लाइट का मतलब भी समझा, मगर पुलिस के हटते फिर से सभी मनमाने ढंग से ड्राइविंग करने लगे। इतना तो तय है कि लोगों ने आदत नहीं बदती तो हफ्ते भर बाद से उन्हें जेब ढीली करनी पड़ेगी।
हालांकि एसपी ट्रैफिक का कहना है कि शुरुआती दौर में पुलिस यह कोशिश करेगी कि लोग इसका पालन करें, क्योंकि मकसद जाम से मुक्ति और हादसों को रोकना है, न कि जुर्माना वसूलना। जानकारी के मुताबिक महानगर के आठ चौराहों पर आरएलवीडी (रेड लाइट वायलेशल डिटेक्शन) सिस्टम लगाया जा रहा है। अगर दो या चार पहिया वाहन लाल बत्ती होने, बिना हेलमेट के चौराहे से गुजरते हैं तो आरएलवीडी ऐसे वाहनों की पहचान कर उन्हें ई-चालान भेज देगा।

इसके लिए चुने गए आठ चौराहों में से मोहद्दीपुर और विजय चौक पर यह व्यवस्था आगामी 15 जनवरी से ही शुरू हो जाएगी। सभी आठ चौराहों पर यह सिस्टम लगाने के लिए राज्य सरकार ने 12 करोड़ रुपये जारी किए हैं, जिसके तहत दो चौराहों पर पहले इसकी शुरुआत की जा रही है। यहां पर सफलता के बाद फिर अन्य चौराहों पर भी इसे शुरू किया जाएगा।
मोहद्दीपुर व विजय चौराहे से होनी है शुरुआत
आरएलवीडी सिस्टम लग जाने के बाद किसी ने लाल बत्ती पार की तो कैमरा वाहन की तस्वीर कैद कर लेगा और कंट्रोल रूम में बैठा कर्मचारी जूम करके वाहन नंबर के आधार पर चालान घर भेज देगा। मोबाइल पर भी चालान कटने की सूचना भेजी जाएगी। ऐसे ही बिना हेलमेट वाले दो पहिया चालकों का भी ई-चालान होगा। सभी चयनित आठ चौराहों पर आटोमेटिक सिग्नल तो लगेंगे ही, हाई पॉवर सर्विलांस कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। लोगों को असुविधा न हो इसके लिए स्टाप टाइमिंग कम रखी जाएगी ताकि लोग निकलते रहें।

इतना देना होगा जुर्माना
रेड लाइट जंप करने पर 500 रुपये तक का जुर्माना देना होता है। बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 500 रुपये का जुर्माना देना होता है। यानी 15 जनवरी से पालन नहीं करने वाले हर शख्स को यह जुर्माना भरना होगा।
इन चौराहों पर लगना है सिस्टम
गोलघर चौराहा, कचहरी चौराहा, रुस्तमपुर चौराहा, विजय चौराहा, देवरिया बाईपास तिराहा, पैडलेगंज चौराहा, मोहद्दीपुर चौराहा और कालीमंदिर तिराहा पर भी जल्द ही इसे लगाया जाएगा।
पुलिस ने व्यवस्था दुरुस्त करने की पहल भी शुरू की
अभी रेड लाइट की टाइमिंग ठीक से सेट नहीं है। इस वजह से काली मंदिर से कचहरी चौक तक इसका पालन कराने पर लंबा जाम लग जा रहा है। एसपी ट्रैफिक आदित्य प्रकाश वर्मा इन दिक्कतों को देखते हुए बृहस्पतिवार की शाम टाइमिंग को सेट कराने का काम शुरू करा दिया। भीड़, गाड़ियों की संख्या को देखते हुए हर चौराहे की टाइमिंग को सेट किया जा रहा है।
एसपी ट्रैफिक आदित्य प्रकाश वर्मा ने बताया कि कोशिश किया जा रहा है कि लोग खुद से रेड लाइट का पालन करें। इसकी आदत डलाने को सख्ती भी की जा रही है, मगर अब भी लोग पुलिस के हटते ही मनमानी करने लगते हैं। नियमों का पालन कराने के दौरान कुछ जगहों पर सिग्नल जलने-बुझने की टाइमिंग गलत होने की जानकारी भी मिली है, सभी को चेक करके ठीक कराया जा रहा है, ताकि इसे लागू करने के बाद जाम की समस्या से लोगों को ना जूझना पड़े।