फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Took half an hour to complete the distance of 500 meters, endured the traffic jam.

Gorakhpur News: जाम ने झेलाया.. 500 मीटर की दूरी पूरी करने में लगे आधे घंटे

Mon, 19 Feb 2024 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 19 Feb 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Took half an hour to complete the distance of 500 meters, endured the traffic jam.
परीक्षार्थियों की भीड़ की वजह से अग्रसेन तिराहा से बक्शीपुर तक रहा सर्वाधिक जाम
विज्ञापन

जाम की वजह से स्थानीय लोगों को हुई परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। रविवार को ट्रैफिक कम होने के बाद भी बक्शीपुर में जाम ने लोगों को परेशान कर दिया। परीक्षार्थियों की भीड़ की वजह से पांच सौ मीटर की दूरी पूरी करने में आधे घंटे का समय लगा। यह हाल बक्शीपुर से अग्रसेन तिराहे तक रहा। जाम में फंसे बिंलदपुर निवासी अमित ने बताया कि वह किताब लेने के लिए बक्शीपुर आए थे। उन्हें लगा कि रविवार को गाड़ियों की संख्या कम होती है और जाम नहीं होगा, लेकिन दोपहर 12:30 वह बाइक से अग्रसेन तिराहे पर पहुंचे। थोड़ी देर पहले ही जुबिली इंटर कॉलेज और इस्लामिया कॉलेज से पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्भी छूटे गए और जाम में फंस गए थे। रविवार के दिन लोग घूमने-फिरने की योजना बनाते हैं, लेकिन जाम की वजह से उन्हें काफी परेशानी हुई।
ऊंचवा के सरफराज को विजय चौक पर जाना था। इस्लामिया कॉलेज तक तो आराम से आ गए, लेकिन वहां से अग्रसेन तिराहे तक पहुंचने में 25 मिनट लग गए। जाम से निकलकर सरफराज ने राहत की सांस ली। देवरिया से आई श्वेता को इस्लामिया काॅलेज में परीक्षा देने जाना था। बस स्टेशन से वह ई-रिक्शा से अग्रसेन तिराहा पर आईं। इसके बाद जब जाम में रिक्शा फंस गया तो उन्हें लगा कि परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में देर हो जाएगी। श्वेता ने रिक्शा चालक से केंद्र की दूरी पूछीं और पैदल ही निकल गई।
विज्ञापन


एक बजे के करीब सबसे ज्यादा जाम
जुबिली चौराहा के पास एक बजे के करीब सबसे ज्यादा जाम लगा। पहली पाली के अभ्यर्थियों के निकलने और दूसरी पाली के अभ्यर्थियों के पहुंचने की वजह से सड़क पर वाहनों की संख्या बढ़ गई। थोड़ी देर बाद ही विद्यालयों में अभ्यर्थियों का प्रवेश शुरू हो गया। अभ्यर्थी लाइन में खड़े हो गए और उनके परिजन गाड़ी लेकर बाहर। सभी अभ्यर्थियों का प्रवेश होने के बाद ही स्थिति सामान्य हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखनाथ पुल पर भी भीड़
परीक्षा और छुट्टी का दिन होने की वजह से गोरखनाथ पुल पर काफी देर तक गाड़ियां रेंगती रहीं। गोरखनाथ मंदिर दर्शन के लिए आसपास के जिलों से भी लोग आए थे। पहली पाली की परीक्षा के बाद वहां पर जाम की स्थिति बन गई। जल्दीबाजी में कुछ बाइक सवार सड़क किनारे बने फुटपाथ पर चढ़ाकर गाड़ी को ले जाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed