फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Toilets beneficiaries will be paid from PFMS

शौचालय के लाभार्थियों को पीएफएमएस से होगा भुगतान, सीधे बैंक खाते में पहुंच जाएगा रुपया

Wed, 27 May 2020 02:56 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Wed, 27 May 2020 02:56 PM IST
विज्ञापन
Toilets beneficiaries will be paid from PFMS
शौचालय

विभिन्न योजना के तहत जिले में चिन्हित शौचालय के लाभार्थियों का भुगतान अब चेक के माध्यम से नहीं बल्कि पीएफएमएस(पब्लिक फाइनेंसियल मैनेजमेंट सिस्टम) के तहत होगा। पोर्टल पर विवरण फीड होने से भुगतान प्रक्रिया आसान होगी तथा धन सीधे उनके बैंक खाते में पहुंच जाएगा।

विज्ञापन


पंचायत राज विभाग द्वारा अब तक किसी भी योजना के तहत शौचालयों के निर्माण के लिए ग्राम पंचायतों के माध्यम से चेक काटा जाता था। व्यवस्था को और पारदर्शी व सुगम बनाने के लिए अब शासन ने शौचालयों के सभी लाभार्थियों का विवरण पीएफएमएस पोर्टल पर दर्ज करने को कहा है।
विज्ञापन


इसके तहत अब जिनके शौचालयों के धनराशि का भुगतान होना है उनका पूरा विवरण दर्ज होगा। दर्ज खाता नंबर में ही सीधे तौर पर अब धनराशि भेजी जाएगी। इस व्यवस्था से लाभार्थियों को चेक प्राप्त करने व उसे बैंक में जमा करने के कार्यों से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

3,27,359 लोगों का दर्ज होना है विवरण

धनराशि आने के उपरांत वे सीधे तौर पर उसे निकाल शौचालयों का निर्माण करा सकेंगे। जिनका भुगतान इस वित्तीय वर्ष मेें हो चुका है उनका भी विवरण दर्ज होगा। जिला पंचायत राज अधिकारी कृष्ण बहादुर वर्मा ने बताया कि पीएफएमएस के माध्यम से लाभार्थियों को भुगतान किए जाने से उन्हें त्वरित लाभ मिलेगा साथ ही व्यवस्था भी पूर्ण रुप से पारदर्शी होगी।

पंचायत राज विभाग द्वारा कुल 3,27,359 लाभार्थियों का विवरण दर्ज किया जाना है। इसमें स्वच्छ भारत मिशन के 2,41,544, एलओबी वन के 61,190, एलओबी टू के 5080 तथा एनओएलबी के 19,545 शौचालयों के लाभार्थियों का विवरण दर्ज किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed