फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Toilet construction case Gram Panchayat secretary suspended in 19.26 lakh scam

शौचालय निर्माण का मामला: 19.26 लाख के घोटाले में ग्राम पंचायत सचिव निलंबित, पूर्व प्रधान, सचिव से होगी आधी-आधी रकम की वसूली

Sat, 16 Apr 2022 02:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर (मुरारपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर (मुरारपुर)। Published by: vivek shukla Updated Sat, 16 Apr 2022 02:51 PM IST
सार

 पूर्व प्रधान, सचिव से होगी आधी-आधी रकम की वसूली, जांच में घोटाले की पुष्टि होने पर डीएम ने की कार्रवाई, उरुवा ब्लॉक के चचाईराम गांव का मामला।

 

विज्ञापन
Toilet construction case Gram Panchayat secretary suspended in 19.26 lakh scam
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शौचालय निर्माण में 19.26 लाख रुपये के घोटाले में उरुवा ब्लॉक के चचाईराम गांव के तत्कालीन सचिव अखिलेश चन्द को निलंबित कर दिया गया। साथ ही पूर्व प्रधान मीरा और सचिव से घोटाले की आधी-आधी धनराशि सात दिन के भीतर जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। तय समय के भीतर धनराशि नहीं लौटाने पर दोनों पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। डीएम विजय किरन आनंद के निर्देश पर डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर ने यह कार्रवाई की।  

विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर हुई जांच में पता चला कि धन निकाल लिया गया मगर गांव में 159 शौचालय बने ही नहीं। आठ शौचालय अधूरे पाए गए। इसे लेकर डीपीआओ ने कई बार निर्माण कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया था। यहीं नहीं कारण बताओ नोटिस का भी सचिव ने जवाब नहीं दिया। जांच में पूर्व ग्राम प्रधान और तत्कालीन ग्राम सचिव बराबर-बराबर के दोषी मिले।
विज्ञापन


इसपर पूर्व ग्राम प्रधान और सचिव को कुल रकम का आधा-आधा यानी नौ लाख 63 हजार दो सौ रुपये की वसूली का आदेश दिया गया है। चेताया गया है कि यदि सात दिन के भीतर धनराशि नहीं जमा की गई तो स्थानीय थाने में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर ने कहा कि जांच में गबन का मामला सामने आने पर ग्राम पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया गया है। सचिव और पूर्व प्रधान से गबन की गई धनराशि का आधा-आधा वसूला जाएगा। समय पर धनराशि नहीं जमा करने पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। साथ ही संपत्ति कुर्क कर धनराशि की वसूली की जाएगी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed