फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Todays active covid cases in Gorakhpur 27 march 2021

गोरखपुर कोरोना अपडेट: कोरोना के मिले 28 नए मरीज, संक्रमितों की संख्या में लगातार हो रहा इजाफा

Sun, 28 Mar 2021 10:20 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 28 Mar 2021 10:20 AM IST
सार

गोरखपुर में लगतार बढ़ रहे हैं कोरोना के मरीज
दो महीने में 146 हुए एक्टिव केस

विज्ञापन
Todays active covid cases in Gorakhpur 27 march 2021
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को 24 घंटे के अंदर 28 नए मरीज मिले हैं। राहत की बात यह है कि एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। इसके बाद से जिले में संक्रमितों की संख्या 21651 पहुंच गई है। इनमें 21139 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 366 की मौत भी हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या दो माह बाद 146 तक पहुंच गई है। इनमें छह मरीज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती है जबकि अन्य होम आइसोलेट किए गए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मुंबई और दिल्ली से आने वाले लोगों की संघन जांच के निर्देश मिलने के बाद दायरा शहर में बढ़ा दिया गया है। इसका नतीजा यह है कि मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। मिले मरीजों में 13 शहरी थाना क्षेत्रों के हैं।
विज्ञापन


इनमें कैंट के चार, शाहपुर के तीन, रेलवे स्टेशन एक, गोरखनाथ दो और कोतवाली थाना क्षेत्र के तीन मरीज शामिल हैं जबकि 13 ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। इनमें खोराबार दो, चरगांवा छह, पाली, सहजनवां, बेलघाट, बड़हलगंज और गोला में एक-एक मरीज मिले हैं जबकि दो मरीज अलग-अलग थाना क्षेत्रों के हैं। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि लगातार जांच कराई जा रही है। मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों का भी परीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल से फरार हो गई कोविड पॉजिटिव महिला
जिला अस्पताल में शुक्रवार को गोला थाना क्षेत्र के सहदोपार की रहने वाली 65 वर्षीय महिला सांस फूलने की दिक्कत होने पर भर्ती हुई थी। इस बीच उसकी जांच एंटीजन किट से की गई। लेकिन रिपोर्ट निगेटिव आई। सस्पेक्टेड मनाते हुए ट्रूनेट मशीन से जांच की गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसकी जानकारी जैसे ही मरीज और उनके परिजनों को हुई वह जिला अस्पताल से फरार हो गए। इसके बाद जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने काफी संपर्क किया, लेकिन रजिस्टर में दर्ज किए नंबर से संपर्क नहीं हो सका।

 

आइवरमैक्टिन और जिंक मरीजों के घर भेजे जा रहे

कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मरीजों के घरों पर फिर से आइवरमैक्टिन, जिंक, फालिक एसिड टैबलेट भेजे जा रहे हैं। साथ ही मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की सूची भी तैयार की जा रही है। उनसे लक्षणों को लेकर वार्ता भी की जा रही है। कोई दिक्कत आने पर पांच से छह दिनों बाद कोरोना जांच की सलाह दी जा रही है।

समितियां की गईं सक्रिय
स्वास्थ्य विभाग ने पिछले साल बनाई गई समितियों को फिर से सक्रिय कर दिया है। समितियों ने पिछले साल कोरोना मरीजों का पूरा डाटा तैयार किया था। ऐसे समितियों की संख्या करीब दो हजार के आसपास थी। यही समितियां फिर से मरीजों का पूरा ब्योरा तैयार करेंगी।

लेवल-टू अस्पताल चलाने की अनुमति मांगी
फातिमा अस्पताल प्रबंधन ने पिछले साल की तरह इस साल भी कोविड लेवल टू अस्पताल चलाने की अनुमति स्वास्थ्य विभाग से मांगी है। हालांकि अभी विभाग ने अनुमति नहीं दी है। सीएमओ ने बताया कि अभी किसी निजी अस्पताल को कोविड मरीजों के इलाज की अनुमति नहीं दी गई है। बीआरडी में 300 बेड का कोविड अस्पताल तैयार है। यहां पर मरीजों की संख्या अधिक होने के बाद 100 बेड टीबी अस्पताल में मरीजों को भर्ती किया जाएगा।

निरीक्षण कर देखी इमरजेंसी वार्ड की व्यवस्था
जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शनिवार की देर रात एसआईसी डॉ. एसी श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया। उन्होंने होली को देखते हुए 30 बेड रिजर्व करने के निर्देश दिए। इस बीच साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर न होने पर नाराजगी व्यक्त की। सख्त हिदायत दी कि वार्ड में सफाई के इंतजाम बेहतर होने चाहिए। ऐसा न होने पर संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed