{"_id":"60a870f98ebc3e73e94c9eab","slug":"todays-active-corona-cases-and-death-cases-in-gorakhpur-21-may-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण की दर घटी: गोरखपुर में मिले 294 नए संक्रमित, आठ मरीजों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण की दर घटी: गोरखपुर में मिले 294 नए संक्रमित, आठ मरीजों की मौत
Sat, 22 May 2021 08:18 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 22 May 2021 08:18 AM IST
सार
1181 स्वस्थ हुए, जिले में संक्रमितों की संख्या 56595 हुई, अब तक 607 की हो चुकी है मौत।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हो गई है। संक्रमितों की बात करें तो बीते 24 घंटों में 294 लोग पॉजिटिव मिले हैं। आठ मरीजों की मौत हुई है। जबकि गुरुवार को संख्या 195 थी। राहत की बात यह है कि इस दौरान 1181 लोग स्वस्थ हुए हैं। शुक्रवार को बीआरडी मोडिकल कॉलेज में छह और रेलवे अस्पताल व लखनऊ में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।
मृतकों में पांच लोग गोरखपुर के हैं। इनमें बड़हलगंज की 32 वर्षीय महिला व कैंपियरगंज के 55 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। रेलवे अस्पताल और लखनऊ के एक अस्पताल में दम तोड़ने वालों की उम्र क्रमश: 79 व 60 वर्ष थी। इसके अलावा देवरिया के दो व आजमगढ़ के एक मरीज की मौत बीआरडी में हुई। हालांकि पुरानी मौतें पोर्टल पर अपलोड होने से स्वास्थ्य विभाग ने कुल संख्या में 11 मौतें अपलोड किया है।
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि जिले में संक्रमितों की संख्या 56595 हो गई है। इनमें 607 की मौत हो चुकी है। 51378 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस घटकर 4590 हो गए हैं। गोरखपुर के पांच लोगों की मौत हुई है। सीएमओ ने लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है।