{"_id":"62aabe9fbee8972ecc76472d","slug":"today-will-be-power-failure-in-half-of-gorakhpur-district-for-4-5-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"Power Cut: आज आधे गोरखपुर जिले में 4-5 घंटे गुल रहेगी बिजली, ये है बड़ी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Power Cut: आज आधे गोरखपुर जिले में 4-5 घंटे गुल रहेगी बिजली, ये है बड़ी वजह
Thu, 16 Jun 2022 10:54 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 16 Jun 2022 10:54 AM IST
सार
अधिशासी अभियंता टाउनहाल नवनीत प्रजापति ने बताया कि रुस्तमपुर और रानीबाग उपकेंद्र के ट्रांसफार्मर पैनल की टेस्टिंग के लिए दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक दोनों बिजली घरों से जुडे़ इलाकों में बिजली आपूर्ति गुल रहेगी। करीब तीन घंटे लोगों को भीषण गर्मी में बिना बिजली के गुजारना होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में बिजली निगम की सूचना के अनुसार, जिले के तकरीबन आधे इलाके में बृहस्पतिवार को अलग-अलग समय पर चार से पांच घंटे तक बिजली गुल रहेगी। इस दौरान निगम कहीं तारों पर झूल रही पेड़ों की डालियों को काटेगा-छांटेगा, तो कहीं ट्रांसफार्मर पैनल की टेस्टिंग करेगा।
विज्ञापन
बक्शीपुर के अधिशासी अभियंता अतुल रघुवंशी ने बताया कि तारों पर झूल रही पेड़ों की डालियों को काटने-छांटने के लिए बृहस्पतिवार को सूरजकुंज और विकास नगर उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में तकरीबन चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सुरजकूंड बिजली घर के माधोपुर ओवर ब्रिज, तिवारीपुर, दुर्गाबाड़ी, बहारामपुर, दुर्गाबाड़ी उपकेंद्र से निकलने वाले जटाशंकर फीडर, जटेपुर उत्तरी, जनप्रिय विहार, अंधियारीबाग व विकास नगर उपकेंद्र के हैचरी, विकास नगर व विस्तार नगर फीडर को सुबह 11 से दोहर तीन बजे तक बंद रखा जाएगा। इस दौरान इन बिजली घरों के इलाकों में बिजली के तारों पर झूल रही पेड़ों की डालियों को काटा-छांटा जाएगा।
विज्ञापन
इसी तरह, अधिशासी अभियंता टाउनहाल नवनीत प्रजापति ने बताया कि रुस्तमपुर और रानीबाग उपकेंद्र के ट्रांसफार्मर पैनल की टेस्टिंग के लिए दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक दोनों बिजली घरों से जुडे़ इलाकों में बिजली आपूर्ति गुल रहेगी। करीब तीन घंटे लोगों को भीषण गर्मी में बिना बिजली के गुजारना होगा। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र के चौरीचौरी बिजली घर से निकलने वाले वेस्ट व टाउन फीडर को सुबह 10:30 से दोपहर 3:30 बजे तक बंद रखा जाएगा। विद्युत माध्यमिक कार्यखंड के अधिशासी अभियंता एमके गौड़ ने बताया कि करीब छह घंटे तक इस क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।