{"_id":"5ef4cd162ea9e658fe7a4c44","slug":"today-start-gorakhpur-to-kolkata-and-prayagraj-flights","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: आज से कोलकाता, प्रयागराज के लिए भी शुरू होगी उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: आज से कोलकाता, प्रयागराज के लिए भी शुरू होगी उड़ान
Fri, 26 Jun 2020 12:14 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 26 Jun 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur airport
- फोटो : अमर उजाला।
कोलकाता और प्रयागराज के लिए भी शुक्रवार से उड़ान शुरू हो जाएगी। इंडिगो की फ्लाइट सुबह आठ बजे ही कोलकाता से गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंच जाएगी। आधे घंटे के अंतराल पर यानी 8.30 बजे वही फ्लाइट प्रयागराज जाएगी।
विज्ञापन
सुबह 11.10 बजे प्रयागराज से गोरखपुर लौटने वाली फ्लाइट दोबारा 11.40 बजे कोलकाता के लिए उड़ान भरेगी। एयरपोर्ट प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक 26 से 29 जून तक इन दोनों शहरों के लिए रोजाना उड़ान होगी, मगर एक जुलाई सप्ताह में सिर्फ चार दिन मंगलवार, बुधवार, बृहस्पतिवार और रविवार को ही उड़ान होगी। फ्लाइट के समय में कोई बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन
उधर, हैदराबाद के लिए यात्री कम मिलने की वजह से विमान कंपनी इंडिगो ने जुलाई से सप्ताह में चार दिन की बजाए अब तीन दिन ही उड़ान करने का निर्णय किया है। अब यह फ्लाइट केवल मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को ही हैदराबाद से गोरखपुर और गोरखपुर से हैदराबाद आएगी और जाएगी। उड़ान के समय में कोई बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन