{"_id":"5e156a948ebc3e87ed670a52","slug":"today-s-traffic-route-is-change-for-tet-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में हैं तो, सड़क पर निकलने से पहले ये खबर जरूर पढ़ लें, ट्रैफिक रूट चेंज है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में हैं तो, सड़क पर निकलने से पहले ये खबर जरूर पढ़ लें, ट्रैफिक रूट चेंज है
Wed, 08 Jan 2020 11:07 AM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Wed, 08 Jan 2020 11:07 AM IST
विज्ञापन
traffic route diverted
शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तर प्रदेश (यूपीटेट) जनपद के परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। प्रथम पाली सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से 4.30 बजे तक होगी। इस दौरान बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के एवं उनके अभिभावकों के आने की सम्भावना पर यातायात विभाग ने आमजन की दिक्कत से बचाने के लिए रूट डायवर्जन जारी किया है। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि यह डायवर्जन सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन
यहां रोक दिए जाएंगे भारी वाहन
-फरेन्दा की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन जंगल कौड़िया के पास सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक रोका जाएगा।
-वाराणसी की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन बाघागाड़ा के पास सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक रोका जाएगा।
-लखनऊ की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन कालेसर के पास सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक रोका जाएगा।
-कप्तानगंज की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन पिपराइच कस्बे से पहले सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक रोका जाएगा।

-देवरिया की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन मोतीराम अड्डा के पास सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक रोका जाएगा।
-रेलवे रोडवेज बस स्टैंड से जनपद देवरिया को जाने वाले समस्त बसें यूनिवर्सिटी चौराहा छात्रसंघ, पैडलेगंज, देवरिया बाइपास तिराहा, तारामंडल होकर अपने गन्तव्य की ओर जाएंगे।
-जनपद देवरिया की तरफ से महानगर क्षेत्र में आने वाली समस्त बसें खोराबार बाइपास से तारामंडल, देवरिया बाइपास तिराहा, छात्र संघ यूनिवर्सिटी चौराहा से अपने गन्तव्य की ओर जाएंगे।
-कुशीनगर से आने वाली समस्त भारी वाहन कोनी तिराहा से रामनगर करजहां होते हुए अपने गन्तव्य की ओर जाएंगे।
-रेलवे बस स्टैण्ड से फरेन्दा, महराजगंज, सिद्धार्थनगर की तरफ जाने वाली समस्त प्रकार की बसें यूनिवर्सिटी चौराहा से मोहद्दीपुर, चार फाटक ओवरब्रिज, पादरी बाजार, खजांची चौराहा होकर अपने गन्तव्य की ओर जाएंगे।
-महराजगंज, सिद्धार्थनगर, फरेन्दा की तरफ से आने वाली सभी प्रकार की बसें खजांची से पादरी बाजार कौवाबाग, मोहद्दीपुर होकर अपने गन्तव्य की ओर जाएंगे।

-अग्रसेन तिराहा से बक्शीपुर एवं बक्शीपुर से अग्रसेन तिराहा की तरफ चार पहिया वाहन नहीं जाने दिया जाएगा।
-गोलघर चौराहा से विजय चौराहा की तरफ एवं विजय चौराहा से अग्रसेन तिराहा की तरफ चार पहिया वाहन नहीं जाने दिया जाएगा।
-सुमेर सागर से विजय चौराहा की तरफ चार पहिया वाहन रोक दिए जाएंगे।
-यातायात कार्यालय तिराहा से धर्मशाला बाजार की तरफ चार पहिया वाहन रोक दिए जाएंगे।
-शास्त्री चौराहा से घोष कम्पनी की तरफ चार पहिया वाहन नहीं जाने दिया जाएगा।
-अम्बेडकर चौराहा से तमकुही की तरफ आने वाले चार पहिया वाहनों को अम्बेडकर चौराहा से छात्रसंघ भवन डायवर्जन किया जाएगा।