{"_id":"607bc5bab361677d63782742","slug":"today-manglik-work-will-start-after-two-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुभमंगल: आज होगा शुक्र का उदय, दो महीने बाद शुरू होंगे मांगलिक कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुभमंगल: आज होगा शुक्र का उदय, दो महीने बाद शुरू होंगे मांगलिक कार्य
Sun, 18 Apr 2021 11:08 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:08 AM IST
सार
दो महीने तक अस्त रहने के बाद मेष राशि में उदित हो रहे हैं शुक्र, विवाह, मुंडन, उपनयन संस्कार सहित सभी मांगलिक कार्य 16 जुलाई तक होंगे।
विज्ञापन
शुभ मुहूर्त
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रविवार को शुक्र ग्रह उदय हो जाएगा। इसके साथ ही मांगलिक और शुभ काम शुरू हो जाएंगे। शुक्र लगभग दो महीने पहले 16 फरवरी को मकर राशि में अस्त हो गए थे। इस दौरान शुभ और मांगलिक काम बंद थे। लेकिन, रविवार को शुक्र ग्रह के मेष राशि में उदय होने के साथ विवाह, गृह प्रवेश, मंडन, उपनयन संस्कार जैसे शुभ काम शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
उदय होने से मिलने लगेंगे इसके शुभ प्रभाव
ज्योतिषाचार्य मनीष मोहन के अनुसार शुक्र ग्रह के अपनी ही राशि वृषभ में उदय होने से इसके शुभ फल मिलने लगेंगे। ये ग्रह वैवाहिक जीवन, सुख और भोग विलास का कारक है। इसके उदय होने के प्रभाव से दांपत्य सुख बढ़ेगा। लोगों की सेहत संबंधी परेशानी भी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
अप्रैल से जुलाई तक विवाह मुहूर्त
अप्रैल: 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29, 30
मई : 1, 2, 3, 7, 8, 12, 13, 14, 15, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 26, 27, 28, 29, 30
जून : 3, 5, 11, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26
जुलाई : 1, 2, 3, 6, 12, 13, 14, 15, 16