फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Today and 15 nominations will be done in 16 block headquarters

आज और 15 को 16 ब्लॉक मुख्यालयों में होगा नामांकन

Mon, 12 Apr 2021 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Today and 15 nominations will be done in 16 block headquarters
पत्रकारों से बातचीत करते डीएम और एसपी। - फोटो : DEORIA
आज और 15 को 16 ब्लॉक मुख्यालयों में होगा नामांकन
विज्ञापन

देवरिया। डीएम आशुतोष निरंजन ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से कराने के लिए प्रशासन कटिबद्ध है। चुनाव की तैयारी की जा रही है। नामांकन, मतदान व मतगणना का दिन महत्वपूर्ण होता है। 13 और 15 अप्रैल को 16 ब्लॉक मुख्यालयों पर नामांकन होगा। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए एडीएम प्रशासन के कोर्ट में पर्चे दाखिल किए जाएंगे। चुनाव के साथ ही कोविड-19 का संक्रमण भी है। ऐसे में कोविड-19 गाइडलाइन तथा धारा 144 का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
डीएम सोमवार को विकास भवन के गांधी सभागार में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन जिले के 16 ब्लॉक मुख्यालयों तथा जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एडीएम न्यायालय कक्ष में 13 व 15 अप्रैल को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक होगा। सभी केंद्रों का निरीक्षण कर लिया गया है। नामांकन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कोविड हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे, जहां थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही आगे जाने की इजाजत होगी। संदिग्ध मिलने पर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

चुनाव में धनबल, अनैतिक कृत्य करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। 16 व 17 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच सुबह आठ बजे से होगी। 18 अप्रैल को सुबह आठ से दोपहर बाद तीन बजे तक उम्मीदवारी वापस ली जा सकेगी। इसके बाद प्रतीक आवंटन का कार्य होगा। मतदान 26 अप्रैल को सुबह सात से शाम छह बजे तक तथा मतगणना दो मई को सुबह आठ बजे से होगी। कोई भी व्यक्ति बिना मॉस्क के अंदर प्रवेश नहीं कर सकेगा। एक गाड़ी से प्रत्याशी सहित चार लोग ही नामांकन परिसर में जा सकेंगे। मोबाइल फोन के साथ प्रवेश वर्जित होगा। नामांकन स्थल के सौ मीटर के दायरे में कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति प्रवेश नहीं करेगा। जुलूस व हुजूम के साथ आने पर रोक है। जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी को प्रचार के लिए एक वाहन की अनुमति एडीएम प्रशासन कार्यालय से मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में 176 न्याय पंचायत, 1185 ग्राम पंचायत, 14615 ग्राम पंचायत वार्ड, 1365 क्षेत्र पंचायत वार्ड व 56 जिला पंचायत वार्ड तथा 2440669 मतदाता हैं। चुनाव के लिए 1463 मतदान केंद्र, 3831 मतदान स्थल बनाए गए हैं। 16 जोनल मजिस्ट्रेट, निर्वाचन अधिकारी व 176 सहायक निर्वाचन अधिकारी, 178 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। प्रत्येक विकास खंड के लिए एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। मतदान में 16884 कर्मी लगाए जाएंगे। हर मतदान पार्टी में एक पीठासीन व मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय व तृतीय होंगे। मतपत्र कोआपरेटिव बैंक सभागार में स्थापित स्ट्रांग रूम से 18 अप्रैल से ब्लॉक मुख्यालय भेजी जाएंगी। कोविड से बचाव के लिए मतदान स्थल सैनिटाइज कराया जाएगा। कोरोना संक्रमित को अंत में सेक्टर मजिस्ट्रेट को सूचना देने के बाद पीपी किट पहनकर पीठासीन अधिकारी मतदान कराएंगे।

एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने कहा कि चुनाव को लेकर सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। 51 संवेदनशील, 96 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र चिह्नित किए हैं। यहां पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। शांतिपूूर्ण चुनाव कराने के लिए गैंगस्टर एक्ट की धारा के तहत तीन प्रकरण में दो अभियुक्तों की 27 लाख 69 हजार की संपत्ति कुर्क की गई है। तीन के खिलाफ एनएसए, पांच के खिलाफ गैंगस्टर, 254 के विरुद्ध गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई। 18 के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की गई। 42 अभियुक्तों को गिरफ्तार 42 अवैध शस्त्र बरामद किया गया। कोविड-19 से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग नहीं करने पर 2981 लोगों पर 10 लाख 72 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है। इस दौरान सीडीओ शिव शरणप्पा जीएन, एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed