{"_id":"6321bab281c0534d8419487e","slug":"to-show-magic-of-being-alive-inside-soil-deteriorated-health-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जादू दिखाने के चक्कर में बिगड़ी तबीयत: गड्ढा खोदकर युवक को लेटाया, पुलिस ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जादू दिखाने के चक्कर में बिगड़ी तबीयत: गड्ढा खोदकर युवक को लेटाया, पुलिस ने बचाई जान
Wed, 14 Sep 2022 04:58 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 14 Sep 2022 04:58 PM IST
सार
पिपराइच इलाके के रामलीला मैदान में मौत का गड्ढा खोदा गया था। इसमें जादू दिखाने के लिए एक युवक सोमवार रात में ही लेट गया था। हालत बिगड़ने पर मंगलवार को पहुंची पुलिस ने उसे बचाया और उपचार कराया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के पिपराइच इलाके के रामलीला मैदान में मौत का गड्ढा खोदा गया था। इसमें जादू दिखाने के लिए एक युवक सोमवार रात में ही लेट गया था।
विज्ञापन
हालत बिगड़ने पर मंगलवार को पहुंची पुलिस ने उसे बचाया और उपचार कराया। पुलिस ने रामलीला कमेटी के अध्यक्ष की तहरीर पर केस दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
जानकारी मुताबिक, बिजनौर जिले के सलेमपुर कोतवाली निवासी नसीफ व आजाद पिपराइच रामलीला मैदान में गड्ढा खोदे थे। आजाद को अंदर कर नसीफ ने ऊपर से ढक दिया। मंगलवार शाम को अंदर लेटे आजाद की हालत बिगड़ गई। बाहर कुछ लोग इस खतरनाक खेल का विरोध किए तो पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके से आजाद को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विशाल कुमार कसौधन की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस जांच कर रही।