{"_id":"641438d3b94e53f00b0cc303","slug":"three-women-arrested-for-stealing-from-an-auto-rider-with-children-in-their-arms-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोद में बच्चे लेकर ऑटो सवार से चोरी करने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार, कई दिनों से थी तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोद में बच्चे लेकर ऑटो सवार से चोरी करने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार, कई दिनों से थी तलाश
Fri, 17 Mar 2023 03:24 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 17 Mar 2023 03:24 PM IST
सार
एसपी ने बताया कि आरोपी महिलाओं ने बताया कि ऑटो व रिक्शे पर सफर करने के दौरान वह बुजुर्ग और अकेली महिलाओं को निशाना बनाकर वारदात करती हैं। ध्यान भटकाकर पर्स, मोबाइल फोन, गहने चोरी कर लेती हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में कैंट पुलिस ने ऑटो में सवार होकर बुजुर्ग और महिलाओं से रुपये, सोने के गहने चोरी करने वाली तीन महिलाओं को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने बताया कि वह बच्चे को गोद में लेकर वारदात के अंजाम देती हैं, ताकि किसी यात्री को संदेह न हो। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पकड़ी गई महिलाओं की पहचान बड़हलगंज के करवलिया निवासी पूजा पत्नी रवि, इसी गांव की मुस्कान पत्नी मेजर और अंजली पत्नी विशाल के रूप में हुई है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस कर आरोपी महिलाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: 400 वर्ष पहले तुर्कों ने बसाया था तुर्कमानपुर मोहल्ला, जानिए इसका इतिहास
विज्ञापन
एसपी सिटी ने बताया कि बृहस्पतिवार को हुमांयूपुर निवासी अजय कुमार सिंह की पत्नी पिंकी से ऑटो में एक महिला ने ध्यान भटकाकर सोने की चेन छीनने की कोशिश की। इस दौरान एक महिला पकड़ी गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच के बाद दो और महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी ने बताया कि आरोपी महिलाओं ने बताया कि ऑटो व रिक्शे पर सफर करने के दौरान वह बुजुर्ग और अकेली महिलाओं को निशाना बनाकर वारदात करती हैं। ध्यान भटकाकर पर्स, मोबाइल फोन, गहने चोरी कर लेती हैं। गोद में बच्चा होने की वजह से पकड़े जाने पर भी लोग छोड़ देते थे और पुलिस में शिकायत नहीं करते थे।