फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three pairs of Holi specials will run to Delhi via Gorakhpur

ट्रेन अपडेट: गोरखपुर होकर दिल्ली के लिए चलेंगी तीन जोड़ी होली स्पेशल, यात्रियों को नहीं होगी परेशानी

Sat, 27 Mar 2021 09:55 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 27 Mar 2021 09:55 AM IST
विज्ञापन
Three pairs of Holi specials will run to Delhi via Gorakhpur
भारतीय रेल - फोटो : शटरस्टॉक्स
रेलवे प्रशासन ने होली त्यौहार पर यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए तीन जोड़ी ट्रेनें दिल्ली से गोरखपुर होकर बिहार की ओर चलाने का निर्णय लिया है। सभी ट्रेन में कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे।
विज्ञापन
  •  02486 दिल्ली-सहरसा त्यौहार स्पेशल 27 एवं 28 मार्च को दिल्ली से रात 12.20 बजे चलकर गोरखपुर से दूसरे दिन 1.20 बजे छूटकर सहरसा रात 11.30 बजे पहुंचेगी।
  • विज्ञापन
  •  02485 सहरसा-दिल्ली त्यौहार स्पेशल 28 एवं 29 मार्च को सहरसा से सुबह 06.00 बजे चलेगी और गोरखपुर से अपराह्न 3.25 बजे छूटकर दूसरे दिन दिल्ली सुबह 05.55 बजे पहुंचेगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • 02410 आनंद विहार टर्मिनस-जयनगर त्यौहार स्पेशल 27 एवं 28 मार्च को आनंद विहार टर्मिनस से दोपहर 12.30 बजे चलेगी और दूसरे दिन गोरखपुर से भोर में 03.20 बजे छूटकर जयनगर अपराह्न 3.30 बजे पहुंचेगी।
  • 02409 जयनगर-आनंदनगर त्यौहार स्पेशल 28 एवं 29 मार्च को जयनगर से रात 8.00 बजे छूटेगी और दूसरे दिन गोरखपुर से सुबह 08.00 बजे छूटकर आनंद विहार टर्मिनस रात 10.00 बजे पहुंचेगी।
  • 02412 आनंद विहार टर्मिनस-सीतामढ़ी त्यौहार स्पेशल 27 एवं 28 मार्च को आनंद विहार टर्मिनस से रात 12.30 बजे चलेगी दूसरे दिन गोरखपुर से दोपहर 2.25 बजे छूटकर सीतामढ़ी रात 10.00 बजे पहुंचेगी।
  • 02411 सीतामढ़ी-आनंदविहार त्यौहार स्पेशल 29 एवं 30 मार्च को सीतामढ़ी से सुबह 06.00 बजे चलेगी और गोरखपुर से दोपहर 1.10 बजे छूटकर दूसरे दिन आनंद विहार टर्मिनस सुबह 05.50 बजे पहुंचेगी।

31 को चलने वाली दक्षिण भारत दर्शन यात्रा ट्रेन निरस्त
कोविड-19 प्रोटोकाल के तहत इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन ने 31 मार्च को गोरखपुर से चलने वाली दक्षिण भारत दर्शन यात्रा ट्रेन को निरस्त कर दिया है। अब यह ट्रेन अप्रैल या मई में संचालित की जाएगी। इस ट्रेन में लगभग 70 फीसदी टिकटों की बुकिंग हो गई थी। ट्रेन निरस्त होने के बाद यात्रियों का किराया वापस कर दिया गया है। यह जानकारी आइआरसीटीसी के क्षेत्रीय महाप्रबंधक अनिल गुप्ता ने दी। ब्यूरो

जून तक चलेगी उदयपुर-न्यू जलपाईगुड़ी स्पेशल

रेलवे प्रशासन ने 09601/09602 उदयपुर-न्यू जलपाईगुड़ी साप्ताहिक पूजा स्पेशल के संचालन अवधि का विस्तार जून तक किया गया है। ट्रेन उदयपुर से 3 अप्रैल से 26 जून तक प्रत्येक शनिवार को तथा न्यू जलपाईगुड़ी से 5 अप्रैल से 28 जून तक प्रत्येक सोमवार को पूर्व समय के अनुसार चलेगी। ट्रेन में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे।

गोरखपुर-आनंदनगर रेलखंड पर सीआरएस निरीक्षण आज
पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल पर गोरखपुर-आनंदनगर रेल खंड पर विद्युतीकरण कार्य पूर्ण हो चुका है। 27 मार्च को रेल संरक्षा आयुक्त (उत्तर पूर्वी परिमंडल) इसका निरीक्षण तथा स्पीड ट्रायल करेंगे। एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने आमजन से अनुरोध किया है कि निरीक्षण एवं स्पीड ट्रायल के दौरान इस ट्रैक पर न जाएं और न ही अपने पशुओं को जाने दें।

नागलोई से चली गोरखधाम
विभिन्न स्थानों पर हो रहे आंदोलन के चलते हिसार से 26 मार्च को चलने वाली 02556 हिसार-गोरखपुर गोरखधाम स्पेशल हिसार के स्थान पर नागलोई से चलाई गई। यह जानकारी एनईआर के सीपीआरओ ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed