फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Three miscreants arrested in SWAT and police encounter Basti

बस्ती: मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली

Thu, 08 Jul 2021 09:29 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Thu, 08 Jul 2021 09:29 AM IST
सार

फ्लिपकार्ट स्टोर में साढे तीन लाख लूट में शामिल थे तीनों बदमाश, कोतवाली के डारीडीहा के पास हुई मुठभेड़।

विज्ञापन
Three miscreants arrested in SWAT and police encounter Basti
बस्ती एनकाउंटर में घायल दरोगा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बस्ती जिले में स्वाट टीम व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम के साथ भदेश्वर नाथ मार्ग पर डारीडीहा के पास गुरुवार तड़के बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें तीन बदमाश गिरफ्तार किए गए। इनमें दो के पैर में व एक दरोगा चौकी इंचार्ज बडेवन जनार्दन प्रसाद के हाथ में गोली लगी है।

विज्ञापन


दरोगा समेत तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक विकास यादव, स्वाट टीम प्रभारी विनोद यादव, कोतवाल मनोज कुमार त्रिपाठी, चौकी इंचार्ज रौता नारायण लाल श्रीवास्तव की संयुक्त टीम के ऑपरेशन में पकड़े गए बदमाश फ्लिपकार्ट स्टोर से तीन लाख 60 हजार रुपये लूटकांड को अंजाम दिए थे।
विज्ञापन


इनमें गोरखपुर का दिव्यांशु प्रताप सिंह व अयोध्या निवासी हर्षित पांडेय शामिल है। दिव्यांशु यहां किराए के मकान में रहता था। इन दोनों के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लूट में शामिल राम किशुन राजभर नाम के शख्स को भी गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ में स्वाट टीम के मनोज राय, मनिंद्र प्रताप चंद्र, रवि शंकर शाह, रवि प्रताप सिंह भी शामिल रहे। बदमाशों के पास से दो तमंचे, लूट की रकम और बाइक बरामद की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed