{"_id":"62bfee3c7f47160aac64f4bc","slug":"three-lakh-cash-and-ten-lakh-jewelery-stolen-from-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: घर से तीन लाख नकद व दस लाख के जेवरात चोरी, बागीचे में टूटा मिला बॉक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: घर से तीन लाख नकद व दस लाख के जेवरात चोरी, बागीचे में टूटा मिला बॉक्स
Sat, 02 Jul 2022 12:35 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 02 Jul 2022 12:35 PM IST
सार
राजधानी मंगलपुर गांव में विजय जायसवाल का मकान है। वह किराये पर गाड़ी चलवाते हैं और कुछ दिन पहले ही अपनी एक जीप बेचकर रुपया घर में ही रखे थे। घर का पिछला हिस्सा अभी बना रही है। बृहस्पतिवार की रात चोर पीछे के रास्ते घर में घुस गए। घर के अंदर से गहने रखे बॉक्स चोर उठा ले गए और नकदी भी चोरी कर लिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के झंगहा इलाके के राजधानी मंगलपुर गांव में विजय जायसवाल के मकान में पीछे से घुसे चोर तीन लाख रुपये नकद व दस लाख कीमत के जेवरात उठा ले गए। घर से कुछ दूरी पर बागीचे में टूटे हुए बॉक्स मिले हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, राजधानी मंगलपुर गांव में विजय जायसवाल का मकान है। वह किराये पर गाड़ी चलवाते हैं और कुछ दिन पहले ही अपनी एक जीप बेचकर रुपया घर में ही रखे थे। घर का पिछला हिस्सा अभी बना रही है। बृहस्पतिवार की रात चोर पीछे के रास्ते घर में घुस गए।
विज्ञापन
घर के अंदर से गहने रखे बॉक्स चोर उठा ले गए और नकदी भी चोरी कर लिए। बक्सों के पास कपड़े बिखरे हुए मिले हैं। विजय जायसवाल ने बताया कि चोरी हुए गहनों में उनकी दो बहनों सोनी और रिंकू जायसवाल के जेवरात भी शामिल हैं। घर के पीछे लाठी डंडे मिले हैं।
विज्ञापन
इसी रात बड़ी राजी गांव निवासी राहुल पासवान के घर के पीछे दीवार में चोरों ने नकब लगाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। राहुल ने बताया कि चोर लाठी, डंडे और सब्बल लिए थे। हम लोगों के पहुंचने से पहले ही वह फरार हो गए।