{"_id":"6027e73f8ebc3ee8ec794ca8","slug":"three-killed-in-road-accident-at-sahjanwa-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दवा लेकर घर जा रहे थे पति-पत्नी और बेटी, एक झटके में ही खत्म हो गई तीनों की जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दवा लेकर घर जा रहे थे पति-पत्नी और बेटी, एक झटके में ही खत्म हो गई तीनों की जिंदगी
Sat, 13 Feb 2021 08:20 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 13 Feb 2021 08:20 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत हो गई।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां सहजनवां इलाके के तेनुहारी के पास सहजनवां से दवा कराकर बाइक से घर लौट रहे रहे दंपती और छह माह की बच्ची की हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन
शनिवार की दोपहर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हादसा हुआ। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि पति-पत्नी को अस्पताल ले जाया जा रहा था मगर रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। तीनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सहजनवां थाना क्षेत्र के मुंडा निवासी राजेश पांडेय (30) अपनी पत्नी कुसुमलता पांडेय (28) व 6 महीने की बेटी कृतिका पांडेय के साथ डॉक्टर को दिखाने के लिए सहजनवां आए थे। यहां से दिन में 2 बजे के करीब दवा कराने के बाद तीनों एक ही बाइक से लौट रहे थे।
विज्ञापन
अभी वे तेनुहारी के पास ही पहुंचे थे कि किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में ठोकर मार दी। जिसमें बच्ची की मौके पर मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी सहजनवां भेजवाया जहां चिकित्सक ने दंपति को मृत घोषित कर दिया।
राजेश पांडेय दो भाई हैं। बड़े भाई की कोई संतान नहीं है। राजेश की दो बेटियां थी अब दो साल की एक बेटी बची है। राजेश सहजनवां स्थित जूट मिल में काम करते थे।