फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three flyovers and four railway over bridges will be built in Gorakhpur for facilitate traffic

Exclusive: गोरखपुर में बनेंगे तीन फ्लाईओवर और चार रेलवे ओवर ब्रिज, जाम से मिलेगी राहत

Wed, 15 Sep 2021 01:12 PM IST
vivek shukla टीपी शाही, गोरखपुर।
टीपी शाही, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 15 Sep 2021 01:12 PM IST
सार

राप्ती नदी पर तीन और चिलुआताल पर बनाया जाएगा एक पुल। 84280.59 लाख रुपये की 11 परियोजनाओं का प्रस्ताव सेतु निगम ने शासन को भेजा।

विज्ञापन
Three flyovers and four railway over bridges will be built in Gorakhpur for facilitate traffic
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में तीन फ्लाईओवर और चार रेलवे ओवर ब्रिज बनाकर शहर के यातायात को सुविधाजनक बनाने की योजना तैयार की गई है। वहीं, राप्ती नदी पर तीन और चिलुआताल पर एक पुल बनाकर आवागमन को सरल बनाने की योजना है। 84280.59 लाख रुपये की इन परियोजनाओं का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इन 11 परियोजनाओं के बनने से आवागमन काफी आसान हो जाएगा। जानकारी के अनुसार, सेतु निगम (ब्रिज कारपोरेशन) की ओर से भेजे गए तीन फ्लाईओवर, चार रेलवे ओवर ब्रिज और चार पुलों के प्रस्ताव में से कुछ की स्वीकृति अंतिम दौर में है। कुछ का परीक्षण किया जा रहा है।  संवाद
विज्ञापन


31419.45 लाख से बनेंगे चार रेलवे ओवर ब्रिज
गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग के ओमकार नगर तिराहे से बालापार-टिकरिया मार्ग पर स्थित रेल समपार संख्या 6 स्पेशल पर रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण कराया जाएगा। इसकी प्रारंभिक लागत 8539.35 लाख रुपये आंकी गई है।   
विज्ञापन

बरगदवा चौराहे से फर्टिलाइजर मार्ग पर नकहा जंगल-मारीराम स्टेशन के मध्य रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। इसकी प्रारंभिक लागत 7717.88 लाख रुपये अपेक्षित है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंडेरा बाजार-सोनबरसा मार्ग पर समपार संख्या 147 पर रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाना है। इसके लिए 6099.52 लाख की वित्तीय स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।
मानीराम-पीपीगंज रेलवे स्टेशन के बीच ओवर ब्रिज का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इस पर कुछ आपत्तियां लगी थीं, जिसका निस्तारण कर दिया गया है। इसकी लागत 9062.68 लाख रुपये आंकी गई है।

36675.22 लाख से बनेंगे तीन फ्लाईओवर, जाम से मिलेगी राहत  
  • बरगदवा-कौआबाग जेल बाईपास फोरलेन (मेडिकल कॉलेज रोड) पर खजांची चौराहे के पास फ्लाईओवर का निर्माण। इसके लिए 10921.50 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा चुका है।  
  • कैंपियरगंज-मेहदावल मार्ग पर फ्लाईओवर का निर्माण। इसकी प्रारंभिक लागत 6039.54 लाख रुपये आंकी गई है। इसका प्रस्ताव मुख्य परियोजना प्रबंधक को भेजा गया है।  
  • महानगर में लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर ट्रांसपोर्ट नगर महेवा से रुस्तमपुर चौराहे तक तीन लेन का फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इसकी प्रारंभिक लागत 19714.18 लाख रुपये आंकी गई है। इसका प्रस्ताव मुख्य अभियंता सेतु निगम को भेजा गया है।

16185.94 लाख से राप्ती नदी और चिलुआताल पर बनेंगे चार पुल

  • पाली ब्लॉक के पाली-डोहरिया मार्ग पर राप्ती नदी के सुगहा घाट पर पुल बनाया जाएगा। 3640.29 लाख रुपये का प्रस्ताव मुख्य अभियंता सेतु निगम की ओर से प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन को वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति के लिए भेजा गया है।
  • सिहोरवा-कौड़ीराम मार्ग पर राप्ती नदी के सिहोरवा घाट पर पुल बनाया जाएगा। 4279.47 लाख रुपये का प्रस्ताव प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग को वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति के लिए भेजा गया है।
  • पिपरौली ब्लॉक के बलुईगाढ़ा एवं विकास खंड खोराबार के ग्रामपंचायत मिर्जापुर के मध्य राप्ती नदी पर पुल बनाया जाएगा। 4,160.93 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। पत्रावली प्रमुख सचिव लोक निर्माण के पास स्वीकृति के लिए गई है।  

चिलुआताल पर बनेगा एक पुल
विकास खंड भटहट में चिलुआताल के फैलहवा घाट पर पुल बनाया जाएगा। 4105.24 लाख रुपये का प्रस्ताव मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग को भेजा गया है। यह पुल खाद कारखाने के पास है।  
 
परियोजना प्रबंधक ब्रिज कारपोरेशन एके सिंह ने बताया कि सेतु निगम की ओर से 11 पुलों का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जो पुल बनाए जाने हैं, उनमें कई नदियों पर बनाए जाने हैं। शहर में फ्लाईओवर का निर्माण कराया जाना है। रेलवे क्रासिंग पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाना है। बहुत से प्रस्ताव अंतिम दौर में हैं। कई की फाइलें लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता के यहां गईं  हैं, उम्मीद है कि जल्द स्वीकृति मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed