{"_id":"61140cb58ebc3efcd7196e9a","slug":"three-employees-of-sbi-injured-in-road-accident-gorakhpur-news-gkp405260820","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: कार और पिकअप की टक्कर, हादसे में एसबीआई के तीन कर्मचारी समेत चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: कार और पिकअप की टक्कर, हादसे में एसबीआई के तीन कर्मचारी समेत चार लोग घायल
Thu, 12 Aug 2021 10:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 10:28 AM IST
सार
हादसा देवरिया कसया मार्ग के पुरुषोत्तमपुर पुल के समीप हुआ। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
देवरिया के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के राघोपुर और पुरुषोत्तमपुर के बीच कार और पिकअप की टक्कर हो में भारतीय स्टेट बैंक के तीन कर्मचारी समेत 4 लोग घायल हो गए। हादसा देवरिया कसया मार्ग के पुरुषोत्तमपुर पुल के समीप हुआ। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बुधवार की शाम करीब सवा आठ बजे भारतीय स्टेट बैंक रामपुर कारखाना में कार्यरत फील्ड ऑफिसर राघवेंद्र राय कार से देवरिया आवास पर जा रहे थे। उनके पीछे बाइक से हेड कैसियर श्रवण कुमार और लिपिक रागिनी बाइक से जा रहे थे।
अभी फील्ड अफसर देवरिया कसया मार्ग के पुरुषोत्तमपुर पुल के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे अनियंत्रित पिकअप ने कार को टक्कर मार दी। पीछे से आ रहे हेड कैशियर की बाइक भी कार भिड़ गई। हादसे में फील्ड अफसर, हेड कैशियर, लिपिक और पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
रामपुर कारखाना पेट्रोल पंप मालिक रमाशंकर जायसवाल, ग्राहक सेवा केंद्र संचालक ध्रुव जायसवाल समेत कस्बे के कई लोग पहुंच गए। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हेड कैशियर और लिपिक को छुट्टी दे दी गई। जबकि फील्ड अफसर को चिकित्सकों ने भर्ती कर लिया।
एसबीआई कर्मचारियों के घायल होने की सूचना मिलते ही शाखा प्रबंधक नीरज कुमार समेत मेन ब्रांच के कर्मचारी भी अस्पताल पहुंच गए। जबकि घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने कार और पिकअप को थाने भिजवाया।