फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Basti Road Accident News: three dead and two injured in Road accident at basti UP

यूपी: बस्ती में रेलिंग तोड़कर नदी में गिरी कार, पति-पत्नी और 20 साल के बेटे की मौत

Wed, 11 Nov 2020 06:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Wed, 11 Nov 2020 06:19 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Basti Road Accident News: three dead and two injured in Road accident at basti UP
बस्ती गोरखपुर में सड़क दुर्घटना: नदी में गिरी कार। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में शहर के दक्षिण स्थित कुआनो नदी पर बने अमहट पुल की रेलिंग तोड़ती हुई बेकाबू कार नदी में गिर गई। जिसमें सवार बिहार प्रांत के मोतिहारी जिले की निवासी महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतकों में 42 वर्षीय महिला का 20 वर्षीय बेटा और 52 वर्षीय पति शामिल है। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाल राम पाल यादव ने बताया कि गोरखपुर लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर होकर कार सवार कहीं जा रहे थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक कार नदी में गिर गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, चौकी इंचार्ज बड़े वन, सिविल लाइन आईजी फुटहिया चौकी इंचार्ज और टीएसआई मौके पर पहुंचे। आसपास लोगों की मदद से पानी में गिरे कार सवार लोगों को निकला गया। जिनमें महिला सहित तीन की मौत हो चुकी थी।दो अन्य घायल हुए, जिनमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

मृतकों की पहचान मेराज खातून (42) पत्नी इम्तियाज निवासी मोहम्मदपुर थाना उदयजहा जिला मोतिहारी, इम्तियाज (52) और इनका 20 वर्षीय पुत्र फैज शामिल है। जबकि घायलों में इकबाल और आमिर निवासी मड़या ताहिर थाना बैरगलिया जनपद सीतामढ़ी बिहार शामिल से हैं। आमिर की हालत नाजुक बताई जा रही है। यह लोग एक ही कार में सवार होकर जा रहे थे। पुलिस ने तीनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed