फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   three corona positive got in sant kabir nagar UP

संतकबीरनगर में तीन लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, 785 की रिपोर्ट आई निगेटिव

Wed, 11 Nov 2020 08:44 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 11 Nov 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
three corona positive got in sant kabir nagar UP
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।
संतकबीरनगर में बुधवार को आई रिपोर्ट में तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पूर्व में पॉजिटिव मिले पांच लोग ठीक हुए हैं। इसके अलावा 785 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जिले में 3023 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि 43 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि बुधवार को तीन लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसमें बेलहर कला ब्लॉक क्षेत्र में दो लोग शामिल हैं। जबकि दूसरे जनपद का एक शख्स पॉजिटिव मिला है। पूर्व में पॉजिटिव मिले पांच लोग स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन


अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 3023 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। 44 लोग एक्टिव हैं। 2936 लोग ठीक हो चुके हैं। 785 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 2185 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। अपर सीएमओ ने अपील की है कि जो लोग संक्रमित के संपर्क में आए हों, वे खुद अपनी जांच करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

टेस्ट हालिंग में 50 कुंतल धान में 60.40 प्रतिशत चावल की मिली रिकवरी

संतबीरनगर में बुधवार को प्रशासन की ओर से हरदिया रोग/ मिथ्या केडुआ रोग से प्रभावित एक किसान के धान का हेस्ट हालिंग कराया गया। जांच में डैमेज और ब्रोकेन की निर्धारित से काफी अधिक का होना पाया गया। जिला खाद्य विपणन अधिकारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी एवं प्रबंधक गुणवत्ता भारतीय खाद्य निगम की ओर से संयुक्त रिपोर्ट शासन को भेजी गई।

डिप्टी आरएमओ रूपेश सिंह ने बताया कि बुधवार को आर के ट्रेडर्स गोरयाभार खलीलाबाद के परिसर से चमरसन निवासी किसान कमलेश पुत्र राम विलास के 50 कुंतल धान का जो हरदिया/ मिथ्या केडुआ रोग से प्रभावित था। उस धान की टेस्ट हालिंग कराई गई। जिसमें डैमेज निर्धारित पांच प्रतिशत मानक की जगह 6. 6 प्रतिशत पाया गया। इसके साथ ही ब्रोकेन 25 प्रतिशत की जगह  34. 6 प्रतिशत पाया गया।

इससे साफ है कि धान में इस रोग का प्रभाव अधिक है। 50 कुंतल धान की कुटाई में  30 .200 कुंतल चावल का उत्पादन पाया गया। इस प्रकार 50 कुंतल धान में कुल चावल की रिकवरी 60. 40 प्रतिशत पाया गया है। जिसमें ब्रोकन का 34 .6 प्रतिशत एवं डैमेज का 3. 3 प्रतिशत पाया गया,जो मानक से अधिक है। पूर्व में डीएम की ओर से इस संबंध में डैमेज में छूट दिए जाने के लिए आयुक्त खाद्य तथा रसद विभाग उत्तर प्रदेश को पत्र भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed