{"_id":"5e2e859e8ebc3e4b44504827","slug":"three-ashraf-gang-associates-arrested-in-terror-funding-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: टेरर फंडिंग मामले में वांछित चल रहे सरगना अशरफ गैंग के 3 साथी मऊ से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: टेरर फंडिंग मामले में वांछित चल रहे सरगना अशरफ गैंग के 3 साथी मऊ से गिरफ्तार
Mon, 27 Jan 2020 01:37 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Mon, 27 Jan 2020 01:37 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेरर फंडिंग मामले में वांछित चल रहे हामिद अशरफ के तीन साथियों को आरपीएफ ने मऊ में गिरफ्तार कर लिया है। आरपीएफ, सीआईबी व बस्ती पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में तीनों पकड़े हैं।
8 दिसंबर को आरपीएफ गोंडा ने इनके विरुद्ध कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था तभी से तीनों फरार चल रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम अमित कुमार गुप्ता (25) निवासी मझवारा थाना घोसी जिला मऊ, इंदरा थाना कोपागंज निवासी नंद कुमार गुप्ता (26), यही के नदवा सराय थाना घोसी निवासी अब्दुल रहमान (32) को गिरफ्तार किया है।
इनके पास से तीन लैपटॉप 5 मोबाइल 261 तत्काल टिकट बरामद किए गए हैं। जिसकी कीमत 721635 लाख आंकी गई है। ई-टिकटिंग के जरिये टेरर फंडिंग का मुख्य आरोपी हामिद अशरफ कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रमवापुर कला का निवासी है। रोजी रोटी चलाने के लिए हामिद के पिता जमीरुल हसन उर्फ लल्ला चूड़ी का काम करते थे, मगर पिछले 10 वर्ष में चूड़ी व्यवसायी यह परिवार शून्य से शिखर पर पहुंच गया।
विज्ञापन
हामिद का पालन पोषण सामान्य परिस्थितियों में हुआ। इसके पिता जमीरुल हसन चूड़ी की दुकानदारी से परिवार का पेट भरने में मुश्किलें देखकर पटरा बल्ली की दुकान खोल कर शटरिंग का काम करने लगे। इस काम में ही वह जुटे रहते थे। मगर पिछले तीन वर्ष से वे सब कुछ छोड़ जमीन खरीदने में जुट गए। परिवार की माली हालत ठीक न होने के कारण हामिद पुरानी बस्ती स्थित अपनी ननिहाल चला गया। यहीं से उसने पढ़ाई लिखाई की।