{"_id":"6a613102cfd82af0a40ca313","slug":"three-accused-who-stole-a-bjp-leaders-brothers-luxury-car-have-been-sent-to-jail-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1393998-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: भाजपा नेता के भाई की लक्जरी कार चोरी करने वाले तीन आरोपी जेल भेजे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: भाजपा नेता के भाई की लक्जरी कार चोरी करने वाले तीन आरोपी जेल भेजे गए
विज्ञापन
गोरखपुर। शाहपुर क्षेत्र से भाजपा नेता के भाई की चोरी हुई स्कॉर्पियो के मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बिहार के गोपालगंज जिले से चोरी की गई स्कॉर्पियो, वारदात में प्रयुक्त मारुति स्विफ्ट कार और वाहन चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी चोरी के वाहनों की नंबर प्लेट बदलकर उनका इस्तेमाल बिहार में शराब की तस्करी में करते थे।
पुलिस लाइंस स्थित व्हाइट हाउस सभागार में बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि शाहपुर थाना क्षेत्र के घोसीपुरवा निवासी भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद मंतालाल यादव के भाई अभयनंदन यादव की स्कॉर्पियो 11 जुलाई की भोर में उनके घर के बाहर से चोरी हो गई थी। 12 जुलाई को अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच में सामने आया कि बदमाश एक कार से मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने विशेष सॉफ्टवेयर की मदद से कुछ ही मिनटों में स्कॉर्पियो का लॉक खोलकर कार चोरी कर लिया और भटहट, कुशीनगर होते हुए बिहार की ओर फरार हो गए। घटना के खुलासे के लिए शाहपुर पुलिस, एसओजी, क्राइम ब्रांच और सर्विलांस की टीमों को लगाया गया। पुलिस ने गोरखपुर, कुशीनगर और बिहार तक के मार्ग पर लगे दो हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही मोबाइल लोकेशन, टोल प्लाजा के रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
एसपी सिटी निमिष पाटील के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के सिवान जिले के दिलीप कुमार चौहान, मुन्ना हासनी और दीपक यादव के रूप में हुई है। तीनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और वाहन चोरी की अन्य वारदातों में उनकी संलिप्तता की भी जांच कर रही है।