फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three accused arrested for demanding extortion from hospital operator in Gorakhpur

गोरखपुर में फिरौती: हॉस्पिटल संचालक से रंगदारी मांगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, रुपये के लिए काट दी थी अंगुली

Mon, 19 Jul 2021 10:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 19 Jul 2021 10:04 PM IST
सार

चौरीचौरा इलाके में रंगदारी न देने पर संचालक की काट ली थी अंगुली, केस दर्ज कर पुलिस ने की कार्रवाई, मुख्य आरोपी छात्रनेता की तलाश में दबिश।

विज्ञापन
Three accused arrested for demanding extortion from hospital operator in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर के तरकुलहा मंदिर के मेन गेट पर रविवार की देर रात हॉस्पिटल संचालक प्रवीण सिंह पर हमला कर अंगुली काटने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चौरीचौरा पुलिस ने प्रवीण सिंह की तहरीर पर छात्रनेता संजय यादव सहित सात अज्ञात लोगों के खिलाफ रंगदारी, मारपीट, बलवा, धमकी देने सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। मुख्य आरोपी संजय की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुलरिहा के हरसेवकपुर नंबर दो निवासी प्रभात यादव, राजकरन निषाद और महराजगंज के पनियरा इलाके के बरगदवां निवासी धनंजय सिंह के रूप में हुई है। देवरिया जनपद के बरहज थाना क्षेत्र के बेलडाड़ निवासी प्रवीण सिंह ने पुलिस को दी तहरीर के मुताबिक वे अपने दोस्त प्रदीप कुमार, निवासी खमौरा थाना निचलौल जिला महराजगंज के साथ मिलकर गोरखपुर के करीमनगर में न्यू अर्पित हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर चलाते हैं।
विज्ञापन


इसके डायरेक्टर प्रदीप कुमार हैं। 18 जुलाई को मैं प्रदीप कुमार और अपने साथी विपुल सिंह, नितिन सिंह, प्रदुम्न सिंह और भूपेन सिंह और ड्राइवर राजा के साथ तरकुलहा मंदिर गए थे। वहां संजय यादव से मुलाकात हुई। रात करीब 10 बजे तरकुलहा से अपने घर जा रहे थे कि मंदिर के मुख्य गेट से 200 मीटर पहले ही प्रदीप कुमार की गाड़ी को संजय यादव व उसके साथ आये 5-7 लोग गाड़ी को रोक लिए और दस लाख की मांग करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

काफी समझाने के बाद भी संजय यादव नहीं माना और जान माल की धमकी देने लगा। इसके बाद संजय यादव और उसके साथी ने मेरे पार्टनर प्रदीप कुमार पर ईंट, पत्थर और राड से हमला कर दिया। जिसमें प्रदीप का सिर फट गया और उनकी उंगलियां कट गई। उनका मोबाइल भी तोड़ दिया गया। जाते-जाते हवाई फायरिंग किया और अपनी गाड़ी से फरार हो गया।

घायल अवस्था मे प्रदीप का इलाज न्यू अर्पित हॉस्पिटल में चल रहा है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्रवीण सिंह की इस तहरीर पर पुलिस ने संजय यादव व सात अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। देर रात हुई इस घटना के बाद एडीजी जॉन अखिल कुमार व एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु के निर्देश पर सक्रिय हुई, पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। सोमवार को चौरीचौरा थाना पहुंचकर एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने भी गिरफ्त में लिए गए आरोपियों से पूछताछ की।

गंभीर धाराओं में केस पर जांच में आपसी लेनदेन सामने आया
पुलिस ने चौरीचौरा में हॉस्पिटल संचालक पर हमले मामले में भले ही रंगदारी का केस दर्ज कर लिया है, लेकिन जांच में आपसी लेनदेन का मामला सामने आ रहा है। एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु के मुताबिक, पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि इन लोगों के बीच में लेनदेन का विवाद है और उसे रंगदारी बताया गया है। जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed