{"_id":"60cb61da8ebc3e356e262240","slug":"three-accomplices-of-history-sheeter-arrested-in-police-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर के तीन साथी गिरफ्तार, रंगदारी न मिलने पर एक शख्स मारा था चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर के तीन साथी गिरफ्तार, रंगदारी न मिलने पर एक शख्स मारा था चाकू
Thu, 17 Jun 2021 08:23 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 17 Jun 2021 08:23 PM IST
सार
ईंट भट्ठे से रंगदारी न मिलने पर संचालक के भाई को मारा था चाकू, मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर को पुलिस मुठभेड़ में लगी थी गोली, साथी हो गए थे फरार।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : social media
विस्तार
गोरखपुर के सहजनवां इलाके के नरौली में ईंट भट्ठे से रंगदारी न मिलने पर संचालक विनोद के भाई विजय को चाकू मारने के तीन और आरोपियों को पुलिस ने बुधवार की रात एक बजे गिरफ्तार कर लिया है। दो दिन पहले हुई मुठभेड़ में मुख्य आरोपित हिस्ट्रीशीटर प्रिंस पांडेय को पैर में गोली लगी थी, तब उसके दो साथी फरार हो गए थे। पुलिस को बुधवार की रात एक अन्य के साथ उनके आने की जानकारी मिली। पुलिस ने पटना पुल के पास से उनको पकड़ लिया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, 8 जून को रंगदारी न मिलने पर प्रिंस पांडेय अपने साथी अरविंद यादव, शिव प्रकाश यादव और प्रेम यादव के साथ भट्ठे पर पहुंचा था। ये सभी वहां मौजूद विजय से उलझ गए थे और उनको चाकू मार दिया था। वहां मौजूद गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की थी।
विज्ञापन
14 जून की रात पुलिस को हिस्ट्रीशीटर प्रिंस के साथियों के साथ रामनगर कड़जहां की ओर जाने की सूचना मिली थी। सहजनवां पुलिस उनका पीछा कर रही थी, उधर से क्राइम ब्रांच और खोराबार पुलिस ने घेर लिया था। पुलिस को देखने पर बदमाशों ने फायरिंग की थी और जवाबी फायरिंग में प्रिंस के पैर में गोली लग गई थी। शिवकुमार और अरविंद यादव अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए थे। तभी से पुलिस तलाश में थी।
विज्ञापन
बुधवार की रात एक बजे के करीब पुलिस को सूचना मिली कि अरविंद, शिवकुमार और प्रेम के साथ कहीं जा रहा है। कोई घटना भी हो सकती है। इस सूचना पर पुलिस ने पटना पुल के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग की। खुद को बचाते हुए पुलिस ने बदमाशों को दबोच लिया है।