{"_id":"652662456781355ec706554a","slug":"threat-of-repeating-deoria-incident-in-land-dispute-at-deoria-2023-10-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जमीन विवाद में देवरिया की घटना दोहराने की धमकी, तीन वर्षों से चल रहा विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जमीन विवाद में देवरिया की घटना दोहराने की धमकी, तीन वर्षों से चल रहा विवाद
Wed, 11 Oct 2023 02:22 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 11 Oct 2023 02:22 PM IST
सार
हरसेवकपुर नंबर दो के हाता टोला निवासी अमित कुमार दुबे ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसके पिता हरिशंकर दूबे वर्ष 1990 में जमीन बैनामा कराए थे। आरोप है कि हरसेवकपुर नंबर दो निवासी अमरजीत यादव विक्रेता और उसके लड़कों के साथ मिलकर पिछले तीन साल से जमीन कब्जा करने की कोशिश में लगे हैं।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गोरखपुर जिले में गुलरिहा इलाके के हरसेवकपुर नंबर दो में तीन वर्षों से दो पक्षों के बीच चल रहे जमीन विवाद में देवरिया सामूहिक हत्याकांड जैसी घटना दोहराने की धमकी दी गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस सोमवार को सात नामजद समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ बलवा, गाली देने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हरसेवकपुर नंबर दो के हाता टोला निवासी अमित कुमार दुबे ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसके पिता हरिशंकर दूबे वर्ष 1990 में जमीन बैनामा कराए थे। आरोप है कि हरसेवकपुर नंबर दो निवासी अमरजीत यादव विक्रेता और उसके लड़कों के साथ मिलकर पिछले तीन साल से जमीन कब्जा करने की कोशिश में लगे हैं।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि बीते एक फरवरी को जमीन के पास जीडीए द्वारा सड़क एवं नाली का निर्माण कराया जा रहा था। आरोप है कि अमरजीत यादव के साथ 50 से अधिक लोगों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य बंद करा दिया था। तब इस मामले में एसपी नॉर्थ के आदेश पर 10 फरवरी को छह नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ गुलरिहा पुलिस ने बलवा, गाली देने का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में डीजे का कोहराम: बच्चों के कानों में रुई लगाते, बीमार सदमे में...बर्तन जमीन पर आ जाते
Trending Videos
पीड़ित ने आरोप लगाया है कि पांच अक्टूबर को वह अपनी जमीन पर बने मैरिज हाल के चहारदीवारी की रंगाई-पुताई करा रहे थे तभी समय अमरजीत यादव, उसका भाई लहरी यादव, सुरेंद्र सिंह, शैलू सिंह, पवन सिंह, अमन सिंह, राजन शाही और अन्य लोग लाठी-डंडे और धारदार हथियार से लैस होकर आए और रंगाई-पुताई कर रहे लालजी प्रजापति, बैरागी निषाद व पीड़ित की पत्नी शालिनी दूबे को गालियां देने लगे।
इसे भी पढ़ें: देवरिया सामूहिक हत्याकांड: मेडिकल कॉलेज में भाई देवेश को देख रो पड़ा अनमोल, घर जाने की करने लगा जिद
आरोप यह भी है कि आरोपियों ने धमकी दी कि काम बंद कर दो नहीं तो तुम लोगों का भी वही हाल होगा जो देवरिया के रुद्रपुर में हुआ है। गुलरिहा पुलिस तहरीर के आधार पर सोमवार को सात नामजद समेत अन्य के खिलाफ बलवा, गाली देने और जान से मारने की धमकी का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
इसे भी पढ़ें: देवरिया सामूहिक हत्याकांड: मेडिकल कॉलेज में भाई देवेश को देख रो पड़ा अनमोल, घर जाने की करने लगा जिद
आरोप यह भी है कि आरोपियों ने धमकी दी कि काम बंद कर दो नहीं तो तुम लोगों का भी वही हाल होगा जो देवरिया के रुद्रपुर में हुआ है। गुलरिहा पुलिस तहरीर के आधार पर सोमवार को सात नामजद समेत अन्य के खिलाफ बलवा, गाली देने और जान से मारने की धमकी का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।