फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Anmol cried after seeing brother Devesh in BRD medical college

देवरिया सामूहिक हत्याकांड: मेडिकल कॉलेज में भाई देवेश को देख रो पड़ा अनमोल, घर जाने की करने लगा जिद

Wed, 11 Oct 2023 02:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 11 Oct 2023 02:07 PM IST
सार

देवरिया जिले में रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में 2 अक्तूबर को सुबह छह बजे जमीन के विवाद में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। इससे गुस्साएं पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर में घुसकर पति, पत्नी और उसकी तीन संतानों को गोली मारकर और धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी, जबकि एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Anmol cried after seeing brother Devesh in BRD medical college
अस्पताल में भर्ती अनमोल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ट्राॅमा सेंटर में भर्ती अनमोल दूबे से मिलने मंगलवार को उसका बड़ा भाई देवेश, अपने बहनोई के साथ पहुंचा। बड़े भाई को देखते ही वह उससे लिपटकर रोने लगा। वह बार-बार घर जाने की जिद कर रहा था। स्टॉफ नर्स ने समझा-बुझाकर शांत कराया। दोनों भाई करीब आधे घंटे तक साथ रहे।

विज्ञापन


देवरिया जिले के लेहड़ा गांव निवासी आठ वर्षीय अनमोल घटना के दिन से ही बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ट्राॅमा सेंटर में भर्ती है। अब उसकी हालत में तेजी से सुधार आ रहा है। वह अपने कमरे में टहल रहा है। उसे खिचड़ी व अन्य तरल पदार्थ भी दिया जा रहा है। अब उसके टांके काटे जाने हैं।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर लगभग 12:30 बजे भाई देवेश दूबे अपने बहनोई के साथ पुलिस सुरक्षा में बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचा था। दोनों भाई करीब आधे घंटे तक साथ रहे। देवेश ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर से छोटे भाई के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सत्यप्रकाश के घर में आग लगाने वाली थी भीड़...तभी बज गया पुलिस का हूटर, चौंकाने वाला खुलासा
 

ये है पूरा मामला
बता दें कि देवरिया जिले में रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में 2 अक्तूबर को सुबह छह बजे जमीन के विवाद में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। इससे गुस्साएं पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर में घुसकर पति, पत्नी और उसकी तीन संतानों को गोली मारकर और धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी, जबकि एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed